हरदोई न्यूज़: शिक्षक-शिक्षिकाए गायब, कई स्कूलों में‌ लटके दिखे ताले- बीईओ बावन आरके द्विवेदी ने गांव-गांव किया निरीक्षण।

By INA News Desk
Jun 29, 2024 - 20:52
145 Views
 हरदोई न्यूज़: शिक्षक-शिक्षिकाए गायब, कई स्कूलों में‌ लटके दिखे ताले- बीईओ बावन आरके द्विवेदी ने गांव-गांव किया निरीक्षण।

हरदोई। शनिवार को सभी परिषदीय विद्यालयों में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाना था। इसके लिए सरकारी आदेश जारी हुआ था,लेकिन कई स्कूलों में इस आदेश को दर-किनार कर शिक्षक और शिक्षिकाएं वहां ताला डाल कर गायब हो गए।

आदेश पर अमल करने की पड़ताल करने के लिए बीईओ बावन आरके द्विवेदी ने कई प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयो का निरीक्षक किया। द्विवेदी ने बताया कि आदेश को न मानने वाले ऐसे शिक्षक और शिक्षिकाओं से जवाब तलब किया जाएगा। उन्होंनें कहा कि लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement