हरदोई न्यूज़: बेरोजगार स्वरोजगार प्रशिक्षण हेतु 30 जुलाई तक करें आवेदनः- हर्ष प्रताप सिंह

By INA News Desk
Jul 10, 2024 - 17:19
263 Views
हरदोई न्यूज़: बेरोजगार स्वरोजगार प्रशिक्षण हेतु 30 जुलाई तक करें आवेदनः- हर्ष प्रताप सिंह

हरदोई। सहायक आयुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष में अन्य पिछड़ा वर्ग के 18 से 45 वर्ग के चयनित बेरोजगार लोगों को स्वरोजगारयुक्त बनाने के लिए बजट प्राप्त होने पर लगभग 37 प्रशिक्षार्थियों को तथा अनुसूचित जाति सब प्लान योजना के तहत लगभग 90 प्रशिक्षार्थियों को चार माह का सामूहिक प्रशिक्षण दिलाया जायेगा, जिसमें पुरूषों को इलेक्ट्रीशियन व महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जायेगा और इसमें एक माह का उद्यमिता विकास हेतु सैद्वान्तिक तथा तीन माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी शामिल है।

सिंह ने कहा है कि इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट diupmsme. Upsdc.upsdc.gov.in पर 30 जुलाई 2024 ऑनलाइन आवेदन करें, अभ्यर्थियों का चयन उनके शैक्षिक योग्यता, अनुभव एवं साक्षात्कार के आधार परकिया जायेगा और दोनों योजनाओं में पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त अथवा अन्य किसी राजकीय योजना में प्रशिक्षण ले चुके एवं शिक्षारत अभ्यर्थी मान्य नहीं होगें। 

इसे भी पढ़ें:-  गौतम गंभीर बनाए गए भारतीय टीम के नए हेड कोच, जानिए भारतीय टीम से कब जुड़ेंगे गंभीर।

योजना की विस्तृत जानकारी के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र कार्यालय, हरदोई से सम्पर्क करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement