बाराबंकी न्यूज़: शातिर चोर गिरफ्तार, दो साथी फरार।

By INA News Desk
Jun 12, 2024 - 19:27
80 Views
बाराबंकी न्यूज़: शातिर चोर गिरफ्तार, दो साथी फरार।
Advertisement
Advertisement

बाराबंकी। सफदरगंज थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जबकि गिरोह के दो सदस्याे की पुलिस ने सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। 

थाना टिकैत गंज क्षेत्र स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के समीप मकान में चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सफदरगंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की वारदात में वांछित आरोपी विजय सिंह उर्फ़ विज्जू उर्फ़ विमल सिंह पुत्र स्व. शिव शंकर, जो रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के राजापुर का निवासी है।

उसे कल्याणी नदी के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर पुलिस को चोरी के लोहे के 80 किलो वजन के चार बंडल तार, एक अल्टीनेटर और एक बाइक बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बीती 10 जून को उसने अपने साथी राजकुमार उर्फ़ ननके और धर्मराज उर्फ़ छोटकन्ने के साथ कोल्ड स्टोरेज के पास मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस इन दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement