हरदोई में बोले अखिलेश यादव, यूपी में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार, शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड में परिजनों से मिले अखिलेश यादव।
हरदोई जनपद के मल्लावां थाना क्षेत्र के रसूलपुर गढ़ी में 13 अप्रैल को हुई शिल्पी की हत्या के बाद आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
हरदोई जनपद के मल्लावां थाना क्षेत्र के रसूलपुर गढ़ी में 13 अप्रैल को हुई शिल्पी की हत्या के बाद आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गांव पहुंचे और विवाहित महिला के पीड़ित परिवारीजनों से मुलाकात की।सपा सुप्रीमो ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी साथ ही मामले की सीबीआई जांच की मांग के लिए पत्र लिखने की बात कही है।
दरअसल गांव निवासी शिल्पी की 13 अप्रैल को प्रेम प्रसंग में हत्या कर दी गयी थी।अब इस मामले में सियासत तेज हो गयी है।आज अखिलेश यादव गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से बात की और कहाकि हम इनकी पूरी कानूनी सहायता करने का काम करेंगे।इससे पहले सपा के प्रतिनिधि मंडल ने 23 अप्रैल को गढ़ी रसूलपुर जाने का कार्यक्रम बनाया था, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट कर रोक लगा दी थी। वहीं आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवारीजनों को ढांढस बंधाया।।इस दौरान अखिलेश यादव ने कहाकि महिलाओं और बेटियों के साथ कही अन्याय अत्याचार हो रहा है तो उत्तर प्रदेश में हो रहा है सबसे ज्यादा अन्याय सबसे ज्यादा दुखी और उनके ऊपर समय-समय पर समाज में अन्याय हो रहा क्योंकि सरकार और पुलिस प्रशासन न्याय नही दिला पा रही अगर न्याय दिला दिया होगा तो बेटी की हत्या न होती।पुतला जलाते समय भाजपा महिला नेत्री के घायल होने के मामले में उन्होंने कहाकि उन्हें लगता है पुतले में बम रख दिया था कुछ ऐसा रखा गया कि यह घटना हो गयी।उन्होंने कहाकि अपने पार्टी नेताओं से कहते है कि पुतला न जलाएं।
What's Your Reaction?









