Sambhal News: भाड़े के शूटरों से जीजा ने कराई थी साले की हत्या, एसपी ने किया खुलासा। 

सम्भल पुलिस ने मोटरपार्ट्स व्यवसाई की हत्या का बड़ा खुलासा किया है बेज्जती का बदला लेने को व्यवसाई के जीजा ने भाड़े के शूटरों से डेढ़ लाख में हत्या...

By INA News Desk
Dec 12, 2024 - 19:22
330 Views
Sambhal News: भाड़े के शूटरों से जीजा ने कराई थी साले की हत्या, एसपी ने किया खुलासा। 

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल पुलिस ने मोटरपार्ट्स व्यवसाई की हत्या का बड़ा खुलासा किया है बेज्जती का बदला लेने को व्यवसाई के जीजा ने भाड़े के शूटरों से डेढ़ लाख में हत्या कराई थी। आरोपी जीजा तथा भाड़े के दो शूटरों समेत पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर एक लाख रुपए तमंचा और दो बाइक बरामद की हैं।

4 दिसंबर को मोटरपार्ट्स व्यवसाई की  सनसनीखेज हत्या की वारदात बनियाठेर थाना के कस्बा नरौली में हुई थी। जब ग्राहक बन कर पहुंचे बाइक सवार बदमाश मोटर व्यवसाई की गोली कर हत्या कर फरार हो गए थे। एसपी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि व्यवसाई की उसके जीजा से मारपीट हो गई थी। बेइज्जती का बदला लेने को जीजा ने डेढ़ लाख में अपने दो सालों की हत्या की सुपारी दी थी।

Also Read- Sambhal News: सांसद पर बगैर नक्शा पास कराए मकान बनाने का आरोप।

पुलिस ने आरोपी जीजा तथा दो हत्यारों को गिरफ्तार कर हत्या को दिए गए एक लाख रुपए एक तमंचा तथा हत्या में प्रयुक्त दो बाइक बरामद कर घटना का खुलासा किया है खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने दस हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। वहीं सुपारी लेने वाला फैजान अमरोहा जनपद का एचएस है जिसके खिलाफ पुलिस गैंगस्टर की कार्यवाही करेगी।

कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी सम्भल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow