Sitapur: आधा शटर खोलकर महंगी देशी शराब की बिक्री! नियमों की उड़ रहीं धज्जियां, वीडियो वायरल।

आबकारी नियमों को ठेंगा दिखाते हुए देशी शराब की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। काशीराम कॉलोनी गेटवे फाटक,

May 6, 2026 - 22:12
 0  3
Sitapur: आधा शटर खोलकर महंगी देशी शराब की बिक्री! नियमों की उड़ रहीं धज्जियां, वीडियो वायरल।
आधा शटर खोलकर महंगी देशी शराब की बिक्री! नियमों की उड़ रहीं धज्जियां, वीडियो वायरल।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

सीतापुर। शहर में आबकारी नियमों को ठेंगा दिखाते हुए देशी शराब की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। काशीराम कॉलोनी गेटवे फाटक, शाहजहांपुर रोड स्थित एक देशी शराब की दुकान पर समय से पहले और तय दर से अधिक कीमत पर शराब बेचने के आरोप लगे हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दुकान संचालक सुबह और देर रात आधा शटर खोलकर चोरी-छिपे शराब बेचता है। बाहर से दुकान बंद दिखती है, लेकिन अंदर ग्राहकों को खुलेआम शराब उपलब्ध कराई जाती है। एमआरपी से ज्यादा वसूली आरोप है कि ग्राहकों से प्रिंट रेट से अधिक कीमत ली जा रही है, जिससे आम लोगों का आर्थिक शोषण हो रहा है।
वीडियो वायरल, पुष्टि नहीं
इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि मोहन धारा इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

गौरतलब है कि आबकारी विभाग द्वारा शराब बिक्री का समय और मूल्य निर्धारित है। नियम तोड़ने पर लाइसेंस रद्द होने तक की कार्रवाई हो सकती है, लेकिन यहां खुलेआम उल्लंघन जारी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह खेल लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन और आबकारी विभाग से निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्यवाही की मांग की है, ताकि अवैध कारोबार पर रोक लग सके।

Also Read- बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ राज्यसभा का गणित भी बदला: बीजेपी की प्रचंड जीत से उच्च सदन में बढ़ेगा प्रभाव।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।