मर्डर: प्यार में मिली दर्दनाक मौत, हत्या कर शव को सात टुकड़ों में काटकर बोरी में भरकर फेंका

तीन माह पहले रघुनंदन भी मुंबई चला गया। वहां से वह अपने साथियों के पास पुणे चला गया। रघुनंदन अपने साथी समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के खैरापुर निवासी ...

Nov 15, 2024 - 02:03
 0  50
मर्डर: प्यार में मिली दर्दनाक मौत, हत्या कर शव को सात टुकड़ों में काटकर बोरी में भरकर फेंका


Murder In Love Case

प्रेम प्रसंग में एक युवक की मुंबई में निर्मम हत्या कर दी गई। उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। मृतक की पहचान दरभंगा के रहने वाले रघुनंदन पासवान के रूप में हुई है। वह एक नाबालिग लड़की से प्रेम करता था जिसके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। पुलिस ने आरोपी लड़की के भाइयों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। घटना की सूचना गुरुवार को मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। पिता मुंबई रवाना हो गए हैं। बताया जाता है कि रघुनंदन का प्रेम संबंध उसके गांव से करीब चार किलोमीटर दूर इब्राहिमपुर गांव निवासी एक नाबालिग लड़की से चल रहा था। लड़की के परिवार वाले इसके खिलाफ थे। बहेड़ा थाना क्षेत्र के कन्हौली निवासी जितेंद्र पासवान के पुत्र रघुनंदन पासवान उर्फ राघव पासवान (19) की दूसरे समुदाय की लड़की से प्रेम संबंध के चलते मुंबई में टुकड़े-टुकड़े काटकर हत्या कर दी गई। इसे लेकर कई बार रघुनंदन के स्वजन से शिकायत की गई। कुछ महीने पहले स्वजन ने लड़की को इब्राहिमपुर से मुंबई भेज दिया। वहां उसके भाई रहकर काम करते हैं। तीन माह पहले रघुनंदन भी मुंबई चला गया। वहां से वह अपने साथियों के पास पुणे चला गया। रघुनंदन अपने साथी समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के खैरापुर निवासी आशीष पासवान, सुमित पासवान एवं गोलू पासवान के साथ 31 अक्टूबर को दोबारा पुणे से मुंबई गया।

Also Read: SDM को थप्पड़ मारने का मामला- नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद अब 10 मामले दर्ज, अधिकारियों-कर्मचारियों ने कलमबंद हड़ताल की

आरोप है कि उसके साथियों ने ही उसे लड़की के स्वजन के हवाले कर दिया। उसी दिन सात टुकड़ों में काटकर रघुनंदन की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को ठिकाने लगा दिया गया। उसे बोरी में बंद कर फेंक दिया गया। रघुनंदन पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। छोटा भाई एवं उनसे तीन छोटी बहनें स्कूल में पढ़ती हैं। मां अंजू देवी का रोते-रोते बुरा हाल है। स्वजन ने बताया कि रघुनंदन पहले बेनीपुर की एक दवा दुकान में काम करता था। वहां उसे उक्त लड़की से प्रेम हुआ। दूसरे समुदाय के होने के कारण लड़की स्वजन इसे स्वीकार नहीं पा कर रहे थे। इस संबंध में बहेड़ा थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस ने रघुनंदन पासवान के अपहरण के संबंध में जानकारी दी थी। उसकी हत्या के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। युवक के हाथ पर बना आरए टैटू पहचान में मददगार साबित हुआ। टुकड़े-टुकड़े बरामद शव को लेकर भायंदर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान जानकारी मिली कि ऑटो से एक शव को ठिकाना लगाने के लिए कहीं ले जाया गया है। पुलिस ने जांच के क्रम में ऑटो चालक को पकड़कर पूछताछ की तो मामला सामने आया। ऑटो चालक के बयान के आधार पर पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंची। पीड़ित युवक के स्वजन ने बहेड़ा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी लड़की के चार भाइयों और दो महिलाओं पर हत्या में संलिप्त होने का आरोप लगाया है।



What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow