New Delhi: पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा पे चर्चा की विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत पराक्रम दिवस का आयोजन। 

दिवस संबंधित प्रश्नोत्तरी "भारत हैं हम"  का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों को बहुविकल्पीय उत्तरों के प्रश्नपत्र से भाग लेने का...

By INA News Desk
Jan 23, 2025 - 19:17
225 Views
New Delhi: पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा पे चर्चा की विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत पराक्रम दिवस का आयोजन। 
Advertisement
Advertisement

New Delhi: पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय पीतमपुरा PM Shri Kendriya Vidyalaya Pitampura में परीक्षा पे चर्चा की विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत पराक्रम दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन और नेताजी की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया। पवन कुमार ने इस दिवस का महत्व बताते हुए होने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। 

केंद्रीय विद्यालय Kendriya Vidyalaya संगठन द्वारा स्वतंत्रता संघर्ष के संदर्भ में चुनी हुई 5 उपकथाओं, जो मंगल पांडे, वीर कुंवर सिंह, रानी लक्ष्मी बाई, उधम सिंह व वीर सावरकर से संबंधित थीं, को इंटरैक्टिव पैनल से दृश्यावलोकन करवाया गया।

Also Read- Delhi Election: दिल्ली चुनाव में नायब सिंह की हुई एंट्री, बीजेपी उम्मीदवार के लिए मांगे वोट।

तत्पश्चात दिवस संबंधित प्रश्नोत्तरी "भारत हैं हम"का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों को बहुविकल्पीय उत्तरों के प्रश्नपत्र से भाग लेने का अवसर दिया गया था। उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा प्रतिभागियों को कार्यक्रम के अंत ने सहभागिता प्रमाण पत्र और पुस्तकें दी गईं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement