Sambhal : लेखपाल बारह हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सुरेश चंद्र पुत्र गंगा सहाय निवासी ग्राम मिर्जापुर, पोस्ट लहरा नगला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि लेखपाल कृष्णेंद्र कुमार उनसे कृषि भूमि
Report : उवैस दानिश, सम्भल
भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी। मुरादाबाद मंडल की टीम ने मंगलवार को तहसील गुन्नौर के लेखपाल कृष्णेंद्र कुमार सक्सैना को बारह हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। टीम का नेतृत्व मोहम्मद इश्तियाक निरीक्षक/टीम प्रभारी, भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद इकाई ने किया।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सुरेश चंद्र पुत्र गंगा सहाय निवासी ग्राम मिर्जापुर, पोस्ट लहरा नगला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि लेखपाल कृष्णेंद्र कुमार उनसे कृषि भूमि का वारिसाना दर्ज करने के नाम पर रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत पर सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाया और गुन्नौर बहजोई रोड पर स्थित थाना धनारी गेट पर लेखपाल को रिश्वत की रकम लेते हुए दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी कृष्णेंद्र कुमार तहसील गुन्नौर में लेखपाल पद पर कार्यरत हैं। वह वर्ष 1996 से सेवा में हैं। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने बताया कि लेखपाल ने वारिसाना दर्ज करने और रिपोर्ट लगाने के लिए 12 हजार की रिश्वत मांगी थी। टीम ने शिकायतकर्ता को नोटों के साथ भेजा और जैसे ही आरोपी ने पैसे लिए, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना धनारी ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस बड़ी सफलता के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। टीम के अनुसार, लेखपाल से पूछताछ जारी है और यह जांच की जा रही है कि क्या इसमें अन्य कर्मचारी या अधिकारी भी शामिल हैं। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के प्रभारी ने कहा कि आम जनता की शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है और रिश्वतखोरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Also Click : Sambhal : रामभद्राचार्य के बयान पर सम्भल के धर्मगुरु का पलटवार, कहा – इस्लाम की जानकारी बिना बयानबाजी न करें
What's Your Reaction?











