Sitapur: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक की दर्दनाक मौत।

मिश्रिख सीतापुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रिख सिधौली रोड के रुपपुर पुलिया के पास अज्ञात वाहन की जोरदार भिड़ंत से बाइक सवार दो युवकों की हादसे में मौत

By INA News Desk
Jan 3, 2026 - 20:20
40 Views
Sitapur: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक की दर्दनाक मौत।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक की दर्दनाक मौत।

मिश्रिख सीतापुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रिख सिधौली रोड के रुपपुर पुलिया के पास अज्ञात वाहन की जोरदार भिड़ंत से बाइक सवार दो युवकों की हादसे में मौत । सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गंभीर घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहाँ डाक्टरों ने जांच के दौरान मौत की पुष्टि की दोनों शवों को पुलिस ने पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। जानकारी के मुताबिक दोनों युवक लखनऊ से वापस अपने घर आ रहे थे।

तभी रुपपुर पुलिया के पास मिश्रिख की ओर से सिधौली जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रामसेवक उम्र 18 वर्ष पुत्र श्री पाल निवासी मोहम्मद नगर, विपिन उम्र 18 वर्ष निवासी हाजीपुर  को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों गभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुचीं पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहाँ डाक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

Also Read- Prayagraj: गंगा की रेती पर बस गया तंबुओं का अस्थायी शहर, पौष पूर्णिमा से शुरू होगा माघमेला।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement