हरदोई न्यूज़: स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराया जा रहा एंटी लार्वा छिड़काव। 

By INA News Desk
Jul 17, 2024 - 17:59
101 Views
हरदोई न्यूज़: स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराया जा रहा एंटी लार्वा छिड़काव। 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराया जा रहा एंटी लार्वा छिड़काव। 

हरदोई। बाढ़ का पानी उतरने के बाद जिलाधिकारी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गयी है। विकास खण्ड शाहाबाद हेतु उप मुख्य चिकत्सा अधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार, विकास खण्ड भरखनी हेतु अधीक्षक सीएचसी टड़ियावा डॉ सुशील कुमार कनौजिया व विकास खण्ड बावन हेतु उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज मिश्रा को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: ग्राम विकास, पंचायती राज व नियोजन विभाग की बैठक 23 जुलाई को -डीएम

स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दवा वितरण का कार्य कराया जा रहा है। गावों में एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। गावों में जाकर मलेरिया की जाँच स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा की जा रही है। सेनेटरी नैपकिन वितरित की जा रही है। इसके साथ ही स्वच्छता हेतु लोगों की काउंसलिंग की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement