भदोही न्यूज़: पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में फायरिंग, पांच बदमाश गिरफ्तार।  

By INA News Desk
Jul 17, 2024 - 16:51
89 Views
भदोही न्यूज़: पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में फायरिंग, पांच बदमाश गिरफ्तार।  
पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में फायरिंग, पांच बदमाश गिरफ्तार।  
  • सर्राफा व्यवसायी से लुट के चार किलो चांदी, तमंचा और बाइक बरामद, तीन बदमाशों को पैर में लगी गोली, पुलिस को मिलेगा घोषित ईनाम। 

भदोही। पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ के बाद मंगलवार की रात पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीन के पैर में गोली लगी है। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। लुटेरे 12 दिन पूर्व रेकी कर सर्राफा व्यापारी को निशाना बनाया था। पुलिस ने इस मामले में कुल 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।गिरफ्तार बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ मीनाक्षी कात्यायन के अनुसार इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस और स्वात टीम गठित की गई थी। गोपीगंज और सुरियावां पुलिस को पता चला की मंगलवार की रात बदमाश लुट के आभूषण बेचने वाले हैं। जिस पर रात्रि में कठौता-सुरियावां मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय चकसहाब के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रहीं थी। उसी दौरान संदिग्ध स्थिति में बाइक पर कुछ लोग आते दिखे।

पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश किया लेकिन बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दिया। बाद में पुलिस आत्मरक्षा में फायरिंग किया। जिसमें तीन बदमाशों को पैर में गोली लगी है उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार बदमाशों कब्जे से लूटा हुआ चार किलोग्राम चांदी, 10 हजार रुपए नगदी, तीन तमंचा 315 बोर। तीन जिंदा एवं तीन खोखा कारतूस के साथ लूट की दो अपाचे और पल्सर मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट बरामद की गई है। 

गिरफ्तार बदमाशों में गोविन्द पटेल पुत्र लालचन्द्र पटेल निवासी रसूलपुर, रामपुर थाना नवाबगंज, दीपक सरोज पुत्र शंकर लाल सरोज निवासी ग्राम टिकरी, थाना नवाबगंज और गोविन्दा उर्फ गोविन्द गौतम पुत्र शिवचरन निवासी ग्राम फरीदपुर थाना नवाबगंज, उमेश पाल पुत्र शिव प्रसाद पाल निवासी घाटमपुर एवं आदर्श विश्वकर्मा पुत्र लालजी विश्वकर्मा निवासी फरीदपुर प्रयागराज शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:-  हापुड़ न्यूज़: रामा अस्पताल पर कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक का तबादला।

पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ मीनाक्षी कात्यायन के अनुसार गोपीगंज कोतवाली के महुआरी (धनीपुर) निवासी विकास सोनी पुत्र रविशंकर सोनी 07 जुलाई को धनतुलसी मोड के पास अपनी आभूषण की दुकान बंद कर शाम को घर जा रहे थे धनीपुर रोड पर दो मोटरसाइकिल सवार चार अज्ञात बदमाश आभूषण भरा बैग छीनकर जंगीगंज की तरफ भाग गए थे।

पुलिस ने इस मामले मुकदमा दर्ज किया था। इस घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। ज्वैलरी लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ में शामिल पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने घोषित ईनाम की राशि देने की घोषणा किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement