हरदोई न्यूज़: ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार सिपाही को कार सवार युवको ने मारी टक्कर, बाल बाल बचा सिपाही। 

By INA News Desk
Aug 23, 2024 - 16:48  · Updated: Aug 23, 2024 - 17:53
593 Views
हरदोई न्यूज़: ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार सिपाही को कार सवार युवको ने मारी टक्कर, बाल बाल बचा सिपाही। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट सुनील कुमार सिंह कुशवाहा

  • कार सवार युवको ने पहले कट मारी दुबारा दूसरी जगह पर टक्कर मारने का किया प्रयास

बघौली \ हरदोई। बघौली थाना में तैनात मिथुन मिश्रा सिपाही को बीती रात ड्यूटी जाते वक्त कार सवार युवको ने अलग-अलग दो जगहों पर टक्कर मारने का किया प्रयास सिपाही की वर्दी भी फटी और बाइक भी टूटी तथा कमर व पेट में आए खरोच के निशान सिपाही अपनी सूझबूझ के चलते बचाई जान ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बघौली थाना में तैनात सिपाही मिथुन मिश्रा रात लगभग 9:40 के आसपास बघौली थाना से ड्यूटी पर बघौली चौराहा की तरफ जा रहे थे तभी शारदा नहर लखनऊ ब्रांच के डबल नहर पुल पर मंदिर के पास बघौली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार UP 32 HF 7744 कार सवार युवकों ने कार को सिपाही की बाइक UP 30 BB 9664 को ओवरटेक कर दिया बिल्कुल नजदीक से ओवरटेक करने के कारण सिपाही की बाइक में गाड़ी रगड़ते हुए निकल गई लेकिन फिर भी सूझबूझ के चलते सिपाही बाल बाल बच गया उक्त गाड़ी सवार युवकों  ने बघौली चौराहा पर पहुंचकर शराब की दुकान पर गाड़ी खड़ी कर दी।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: प्यार में पड़े मौसा ने भांजी को उतारा मौत के घाट, बोला - मानसी मेरी नहीं तो..., मौसा गिरफ्तार ।

वहां पर सिपाही ने पहुंचकर उनको गाड़ी ठीक से चलाने के लिए कहा इसके बाद सिपाही के द्वारा जब तक पुलिस चौकी को सूचना दी जाती वह गाड़ी लेकर फिर से बघौली की तरफ वापस चले आए सिपाही मिथुन मिश्रा अपनी ड्यूटी को निभाते हुए माधौगंज रोड पर चले गए सई नदी के पुल पर पहुंचते ही पीछे से उन्हें गाड़ी की लाइट लगते हुए दिखाई दी उन्होंने अपनी गाड़ी को  साइड में कर ली इसके बाद गाड़ी के द्वारा एक बार फिर टक्कर मारने का प्रयास किया गया जिसमें बाइक सहित सिपाही गिरकर जख्मी हो गया तथा मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई और साथ ही सिपाही की वर्दी फटकर के पेट व कमर में खरोंच आ गई। बघौली थाने में तैनात सिपाही मिथुन मिश्रा ने बघौली थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की उम्मीद जताई है।

उक्त प्रकरण की जानकारी करने के लिए बघौली थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा को सी यू जी नंबर पर समय 2:50 व 2:51 पर फोन किया लेकिन थाना अध्यक्ष के द्वारा एक बार कॉल रिसीव नहीं की गई तथा दुबारा रिसीव कर काट दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement