लघु नाटिका- ग्रामीण विवाह मंडप का एक दृश्य 

सास- लल्ला एक बात कहिन चाहत हैं....

Oct 9, 2024 - 11:53
102 Views
लघु नाटिका- ग्रामीण विवाह मंडप का एक दृश्य 

ग्रामीण विवाह मंडप का एक दृश्य 

डॉ.मधु प्रधान ,कानपुर

विवाहोपरांत कुर्सी पर बैठे दूल्हे के पास उसकी नई-नई सास पास आकर ज़मीन पर बैठ गयी और दामाद से बोली।]

सास- लल्ला एक बात कहिन चाहत हैं।

दामाद- कहिये....

सास- अब तो तुमाओ ब्याहऊ हो गओ है घर गिरस्ती वाले हो गये हो तुमाई जुम्मेदारी बढ़ गयी है।

दामाद- जी आप ठीक कह रही हैं।

सास- हमाये तो बड़े भाग जो तुमाओ ऐसों जमाई मिलो है हमाई  बिटिया ने बा जनम में बड़े पुन्न करे हुई हैं।

दामाद- क्या पता? आप कुछ कहना चाह रही थीं।

सास- हाँ लल्ला हमाई बिटिया ने बी.ए. पास करो है। गाँव में कैसे रहि है। सहर में एक कमरा ले लियो। तुमऊँ  खूब पढ़े-लिखे हो शहर में अच्छी सी नौकेरी करके दोऊ जने वहाँ ख़ुशी ख़ुशी रहो।
दामाद--अभी तक गाँव में कैसे रहती थीं ?

सास--मजबूरी हती को रहत उनके सँग ?

दामाद- गाँव में हमारा दो मंजिला घर है। बिगहा भर में फैला हुआ, वहाँ उन्हें क्या तकलीफ होगी?

सास- तुम समझ नही रहे लल्ला...

दामाद- ठीक है। अगर शहर में घर ले लें तो गाँव मे पचास बीघा खेती व ट्रेक्टर कौन देखेगा?

सास- तुम्हारे बप्पा तो हैं। हफ्ते में एक बार जाते रहियो।

दामाद- हमारे बप्पा दमा के मरीज हैं।हम उनके इकलौते बेटे हैं। हमाओ उनके नाते भी फ़र्ज़ हैं। तुमाये लड़का को कोई तुमसे अलग होने को कहे तो तुम्हे कैसो लागिहे ?

सास--तुम हमाई बात समझ नहीं रहे लल्ला।

दामाद-- हम सब समझ रहे अम्मा !
               [निररुतर सास आँखों पर पल्ला रख कर रोने की एक्टिंग करती  वहाँ से चली गयी]

Also Read- गीत- पूछ रही धनिया...
                

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow