सम्भल में ईडी कार्यवाही पर आचार्य प्रमोद कृष्णम् का बयान, पैसा रिकवर करना है तो सांसद के यहां हो छापेमारी।

आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने मंगलवार को (ईडी) की सम्भल में चल रही छापेमारी पर तीखा बयान दिया और स्थानीय राजनीतिक और व्यावसायिक हितों के बीच कथित कनेक्शन

By INA News Desk
Oct 14, 2025 - 19:15
203 Views
सम्भल में ईडी कार्यवाही पर आचार्य प्रमोद कृष्णम् का बयान, पैसा रिकवर करना है तो सांसद के यहां हो छापेमारी।
आचार्य प्रमोद कृष्णम्
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने मंगलवार को (ईडी) की सम्भल में चल रही छापेमारी पर तीखा बयान दिया और स्थानीय राजनीतिक और व्यावसायिक हितों के बीच कथित कनेक्शन की बात कही। आचार्य ने कहा कि “गैरकानूनी काम करेंगे तो छापा तो लगेगा” और आरोप लगाया कि सम्भल में ‘नम्बर दो’ का पैसा समाजवादी पार्टी (एसपी) नेताओं के पास पहुँचता है। 

आचार्य ने कहा, “काला धन रिकवर करना है तो सांसद के यहाँ होनी चाहिए छापेमारी” और दावा किया कि “सिटिंग सांसद के पास रहता है मीट कारोबारियों का पैसा” साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि मीट कारोबारियों के जरिये सम्भल के नेताओं से कनेक्शन निकल कर सामने आ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई ‘वंदे मातरम्’ नहीं कहेगा और तालिबान का समर्थन करेगा तो उस पर छापे पड़ना स्वाभाविक है।

आचार्य के आरोपों पर टिप्पणी के लिए अभी तक सम्बंधित सांसद या सपा नेताओं की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन या ईडी ने भी इस बिंदु पर तत्काल कोई वक्तव्य जारी नहीं किया है।

Also Read- Lucknow : श्रमिक कल्याण हेतु उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड तथा दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड के मध्य RPL Training हेतु MOU हस्ताक्षरित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement