Dellhi News: धार्मिक स्थल तोड़े जाने के आदेश पर दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल बीके सक्सेना पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उपराज्यपाल के आदेश पर दिल्ली में बने मंदिर और बौद्ध स्थलों को तोड़ा ....

By INA News Desk
Jan 1, 2025 - 15:36
102 Views
Dellhi News: धार्मिक स्थल तोड़े जाने के आदेश पर दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

दिल्ली में बने मंदिर और बौद्ध धार्मिक स्थल को उपराज्यपाल के आदेश पर तोड़े जाने के निर्देश को लेकर मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल को एक चिट्ठी लिखी है और उसमें धार्मिक स्थल को न तोड़ने की मांग की है।

  • किसी की भावनाओं को ना पहुंचाई जाए ठेस

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल बीके सक्सेना पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उपराज्यपाल के आदेश पर दिल्ली में बने मंदिर और बौद्ध स्थलों को तोड़ा जाएगा। इसको लेकर आतिशी के तरफ से उपराज्यपाल को एक चिट्ठी लिखी गई है। चिट्ठी में कहा गया है कि दिल्ली में किसी भी तरीके का कोई भी मंदिर को ना तोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि दलित समुदाय के लोग बहुत समुदाय को अच्छे से मानते हैं और भगवान बुद्ध की पूजा भी करते हैं। अगर कोई भी धार्मिक स्थल तोड़ा जाता है तो उससे लोगों की भावनाओं को एक बड़ा ठेस पहुंचाएगा। उन्होंने कहा है कि इस मामले में मंदिर कमेटी के तरफ से उपराज्यपाल को मंदिर से जुड़े कागज सौंपे गए हैं।

Also Read- Political News: बीजेपी विधायक बोले- हारना कबूल है लेकिन मुसलमान का वोट नहीं चाहिए।

  • LG और बीजेपी पर साधा निशाना

आतिशी ने उपराज्यपाल कार्यालय पर भाजपा के "प्रॉक्सी" के रूप में काम करने का आरोप लगाया, जिसका मतलब है कि वह आरोप लगा रही हैं कि उपराज्यपाल भाजपा के हितों को प्राथमिकता दे रहे हैं, न कि दिल्ली की जनता की बेहतरी को। आतिशी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह अरविंद केजरीवाल द्वारा स्थापित किए गए मार्ग पर सरकार चला रही हैं और उनका उद्देश्य दिल्ली के विकास और कल्याण के लिए काम करना है। इसके साथ ही, आतिशी ने महिला सम्मान योजना में उपराज्यपाल द्वारा हस्तक्षेप को लेकर व्यक्तिगत आहतगी व्यक्त की। यह आरोप उस संदर्भ में है, जब उन्होंने महसूस किया कि इस योजना में अड़ंगे डालने से महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों को नुकसान हो सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow