Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला आयुष समिति की बैठक संपन्न: भदैचा आयुष अस्पताल निर्माण व विद्युतीकरण पर दिए निर्देश। 

जिला आयुष समिति की बैठक स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में निर्माणाधीन

By INA News Desk
Dec 24, 2025 - 18:22
102 Views
Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला आयुष समिति की बैठक संपन्न: भदैचा आयुष अस्पताल निर्माण व विद्युतीकरण पर दिए निर्देश। 
जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला आयुष समिति की बैठक संपन्न: भदैचा आयुष अस्पताल निर्माण व विद्युतीकरण पर दिए निर्देश। 
Advertisement
Advertisement

Hardoi: जिला आयुष समिति की बैठक स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में निर्माणाधीन 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय भदैचा के सम्बन्ध मे जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 आशा रावत से कहा कि उक्त चिकित्सालय निर्माण का कार्य नियमित देखे तथा समय से पूर्ण कराने हेतु संबंधित निर्माण संस्था के अधिकारी से वार्ता करें।

बैठक में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बिरौली, सदरपुर एवं भदैचा में भुगतान के उपरान्त विद्युत कनेक्शन नहीं होने पर जिलाधिकारी ने डा0 रावत से कहा कि अगली बैठक से पूर्व विद्युत अधिकारियों से विद्युतीकरण पूर्ण कराना सुनिश्चित करायें। बैठक में जिलाधिकारी ने होमोपैर्थिक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा केन्द्र के चिकित्सकों से वार्ता की तथा निर्देश दिये कि अपने क्षेत्र में आने वाले स्कूल व आंगनबाड़ी केन्द्रो पर आने वाले बच्चों का नियमित परीक्षण करें और बच्चों सहित ग्रामवासियों को दवायें उपलब्ध करायें। बैठक में प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित सभी चिकित्सक आदि उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : हरदोई में माघ मेले की तैयारियों पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement