Lucknow News: UP के नगर निगमों की विज्ञापन से होने वाली आय में होगी आगामी 5 वर्षों में 100 फीसदी की वृद्धि
नगर विकास विभाग (Urban Development Department) ने CM योगी (Yogi) के मार्गदर्शन तैयार किये गये रोड मैप के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगर निगमों की विज्ञापन से आ...
सार-
- CM योगी (Yogi) के मार्गदर्शन में नगर विकास विभाग (Urban Development Department) ने तैयार किया है रोड मैप
- विज्ञापन नीति में नये प्रयोग से आय में 5 प्रतिशत की वृद्धि का है अनुमान
- डिजिटल विज्ञापन, नये मार्गों के निर्माण, निगम सीमा में वृद्धि से होगी प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत आय में वृद्धि
- वर्ष 2029-30 में विज्ञापन से 158.7 करोड़ रुपए की आय होने का है अनुमान
By INA News Lucknow.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर निगमों की विज्ञापन से होने वाली आय में आगामी पांच वर्षों में 100 फीसदी वृद्धि का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है। CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में नगर विकास विभाग (Urban Development Department) ने इस दिशा में एक विस्तृत रोड मैप तैयार किया है, जिसके तहत डिजिटल और स्थिर विज्ञापनों के साथ-साथ नए मार्गों के निर्माण और निगम सीमाओं के विस्तार जैसे कदमों से आय में अभूतपूर्व वृद्धि की उम्मीद है। प्रस्तावित नियमावली 2025 के अनुसार, विज्ञापन आय में प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत की स्थिर वृद्धि के साथ-साथ अन्य विकास कार्यों से 10 प्रतिशत की अतिरिक्त वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।
- विज्ञापन से आय बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है रोड मैप
CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने कहा कि नगरीय विकास के लिए वित्तीय आत्मनिर्भरता जरूरी है। उन्होंने नगर निगमों को निर्देश दिए हैं कि वे विज्ञापन नीतियों को और अधिक पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाएं ताकि आय में वृद्धि के साथ-साथ भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगाया जा सके। इस दिशा में डिजिटल विज्ञापन को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के तहत डिजिटल स्क्रीन और एलईडी बोर्ड स्थापित किए जा रहे हैं, जो आधुनिक विज्ञापन के लिए आकर्षक मंच प्रदान करेंगे।
- वर्ष 2029-30 में विज्ञापन से 158.7 करोड़ रुपए की आय होने का है अनुमान
नगर विकास विभाग (Urban Development Department) ने CM योगी (Yogi) के मार्गदर्शन तैयार किये गये रोड मैप के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगर निगमों की विज्ञापन से आय 78.9 करोड़ रुपये रही है। जो 2025-26 में बढ़कर 90.74 करोड़ रुपये और 2026-27 में 104.35 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
Also Click: Lucknow News: उत्तर प्रदेश के प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची -2025 में कोई अपील प्राप्त नहीं हुई
विभाग ने यह भी अनुमान लगाया है कि वर्ष 2029-30 तक यह आय बढ़कर 158.7 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। इस वृद्धि के पीछे डिजिटल विज्ञापन, मोबाइल विज्ञापन, स्थिर होर्डिंग्स, और नए राजस्व स्रोतों का उपयोग प्रमुख कारक होंगे। इसके अलावा, नगर निगमों की सीमाओं का विस्तार और नए मार्गों का निर्माण भी आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
- डिजिटल विज्ञापन को दिया जा रहा है बढ़ावा
नगर विकास विभाग (Urban Development Department) ने अपनी समीक्षा बैठक में बताया कि CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में विभाग एक नई विज्ञापन नियमावली तैयार की जा रही है।
जिसमें कई नवाचार शामिल किए गए हैं। इसमें मोबाइल विज्ञापन वैन, बसों और ऑटो पर विज्ञापन, और निजी भवनों पर डिजिटल होर्डिंग्स को प्रोत्साहन देने की योजना है। इसके अलावा, निगम सीमाओं के विस्तार से नए व्यावसायिक क्षेत्रों में विज्ञापन के अवसर बढ़ेंगे। विभाग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि विज्ञापन नीतियां पर्यावरण के अनुकूल हों और शहरों की सुंदरता को नुकसान न पहुंचाएं।
What's Your Reaction?











