Hardoi News: कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर बिलग्राम के राजघाट पर हुयी भव्य महा-गंगा आरती। 

माधवेन्द्र प्रताप सिंह ”रानू” (विधायक, सवायजपुर), ने सभी भक्तजनों का भव्य कार्यक्रम के लिए धन्वाद करते हुए कहा कि बड़े ....

By INA News Desk
Nov 15, 2024 - 20:51
176 Views
Hardoi News: कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर बिलग्राम के राजघाट पर हुयी भव्य महा-गंगा आरती। 
Advertisement
Advertisement

हरदोई। जिला गंगा समिति और वन प्रभाग, हरदोई के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण निदेशालय के सौजन्य से कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या (14 नवम्बर) पर बिलग्राम के राजघाट पर गंगा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण पर विशेष गोष्टी, गंगादूतो और गंगा सेवको के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे रहने वाले स्काउट्स गाइड के बच्चो का विशेष सम्मान समारोह, 1100 दीपो का दीपोत्सव एवं भव्य गंगा महा-आरती आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रजनी तिवारी (राज्यमंत्री, उच्च शिक्षा, उत्तर प्रदेश शासन) ने आम जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा, हम सभी बचपन से ही पुण्य दिवसों के अवसर पर इस पौराणिक राजघाट पर स्नान दर्शन इत्यादि के लिए आते रहे है और मोक्षदायिनी माँ गंगा, जीवन दायिनी माँ गंगा हम सभी के जीवन में उच्च स्थान रखती है माँ गंगा के बारे में कुछ भी कहने के लिए शब्द हमेशा छोटे ही पड जाते है| मै माननीय मुख्यमंत्री जी से जब भी मिलूंगी इस राजघाट पर एक घाट के निर्माण हेतु बात रखूंगी। 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि माधवेन्द्र प्रताप सिंह ”रानू” (विधायक, सवायजपुर), ने सभी भक्तजनों का भव्य कार्यक्रम के लिए धन्वाद करते हुए कहा कि बड़े सौभाग्य की बात है कि आज कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर हम सभी इस पौराणिक घाट पर गंगा महा आरती के लिए उपस्थित हुए है| मेरा माँ गंगा के साथ हमेशा से जुड़ाव रहा है यह बहुत हर्ष का विषय है कि नमामि गंगे से जुड़कर लोग अब गंगा संरक्षण के लिए आगे आ रहे है और हमारी माँ गंगा अविरल और निर्मल हो रही है| कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए विशेष रूप से पधारी प्रेमावती (अध्यक्ष, जिला पंचायत) ने सभी को एकता के सूत्र बधकर माँ गंगा को अविरल एवं निर्मल बनाने के लिए आगे आने हेतु आहूत करते हुए कहा, हम सभी को पर्यावरण और नदियोंसंरक्षण हेतु आगे आना चाहिए।

अतिथियों का सम्मान उपप्रभागीय वनाधिकारी, संडीला अर्चना रावत एवं जिला परियोजना अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र ने बुके एवं भगवान श्रीराम चन्द्र जी का छायाचित्र भेंट कर किया| कार्य्रक्रम में अन्य गणमान्य अतिथियों में अशोक सिंह (अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक) ने सभी अतिथियों का सम्मान बुके एवं भगवान श्रीराम चन्द्र जी का छायाचित्र भेंट कर किया| उन्होंने कहा हरदोई का राजघाट पौराणिक एवं ऐतिहासिक घाट है यहा प्राचीन काल में बड़े बड़े राजा, महंत, सन्यासी, पुजारी इत्यादि स्नान के लिए आते रहे है |

मै सभी अतिथियों से यह विशेष निवेदन करूँगा कि शासन स्तर पर यहा एक बढ़िया घाट बनाये जाने हेतु प्रबलता से जोर देने की कृपा करे| ताकि सदैव की तरह यह घाट जगमगाता रहे| माननीय राज्यमंत्री एवं माननीय विधायक, सवायजपुर ने कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए अशोक सिंह (अध्यक्ष, जिला पंचायत), आकाश तिवारी (जिला संयोजक, नमामि गंगे), सुभाष पाण्डेय (सह-संयोजक, नमामि गंगे, अवध क्षेत्र, हरगोविंद सिंह (पर्यावरणविद) समेत अश्वनी कुमार मिश्र जिला परियोजना अधिकारी को बधाई दी|

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी से नलकूप विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायत, कार्रवाई की मांग।

कार्यक्रम में सम्मानित किये जाने वाले गंगा योद्धा कैलाश चंद्र, जितेंद्र कुमार वर्मा, भवानी प्रसाद शर्मा, संदीप राजपूत, सुभाष राजपूत, अमर सिंह राजपूत, मदनपाल राजपूत, प्रियांशु राजपूत, प्रियांशु अवस्थी, मृदुल अवस्थी, शिवम राजपूत आदि रहे| इस अवसर पर समस्त रेंज हरदोई के रेंज ऑफिसर समेत स्टाफ के साथ स्थानीय ग्राम प्रधान एवं जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे|

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement