Saharanpur News: प्रधानमंत्री के आगमन से पहले सरसावा में सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपीजी ने संभाली कमान। 

एसपीजी ने स्थानीय पुलिस को विशेष निर्देश दिए हैं। आसपास के होटलों और ढाबों पर चेकिंग अभियान चलाया गया और होटल संचालकों को सतर्क रहने ...

By INA News Desk
Apr 14, 2025 - 14:20
51 Views
Saharanpur News: प्रधानमंत्री के आगमन से पहले सरसावा में सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपीजी ने संभाली कमान। 
Advertisement
Advertisement

सहारनपुर/सरसावा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए सरसावा में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी की टीम सरसावा पहुंच चुकी है और टोल प्लाजा के पास बनाए गए सेफ हाउस का गहन निरीक्षण किया गया। स्निफर डॉग और अत्याधुनिक उपकरणों से जांच की गई।

एसपीजी ने स्थानीय पुलिस को विशेष निर्देश दिए हैं। आसपास के होटलों और ढाबों पर चेकिंग अभियान चलाया गया और होटल संचालकों को सतर्क रहने को कहा गया है। सेफ हाउस में एक अस्थायी अस्पताल भी बनाया गया है, जहां कार्डियोलॉजिस्ट समेत विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। जीवन रक्षक दवाएं, एंबुलेंस और ऑक्सीजन की भी व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री का दौरा पूरी तरह हवाई मार्ग से प्रस्तावित है।

Also Read- 'कलम के सिपाहियों ने चुना अपना नया सेनापति'- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बने महेन्द्र नाथ सिंह।

वे हिसार से वायुयान से सरसावा एयरबेस आएंगे और वहां से हेलिकॉप्टर से यमुनानगर पहुंचेंगे। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सरसावा से यमुनानगर तक अतिक्रमण हटवाया गया है। यूपी-हरियाणा के प्रशासनिक अधिकारियों की शाहजहांपुर में बैठक हुई, जिसमें समन्वय को लेकर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 28 प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement