Sitapur : पिछड़ों-गरीबों के मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह, किसान मंच ने दी श्रद्धांजलि

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अल्पना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने मंडल आयोग की सिफारिशें लागू कीं, जिससे पिछड़े वर्ग को आरक्षण मिला। इसके

Nov 27, 2025 - 22:16
 0  19
Sitapur : पिछड़ों-गरीबों के मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह, किसान मंच ने दी श्रद्धांजलि
Sitapur : पिछड़ों-गरीबों के मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह : किसान मंच ने दी श्रद्धांजलि

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर। मुंशीगंज स्थित किसान मंच कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें पिछड़े और गरीब वर्ग का सबसे बड़ा हितैषी बताया।

किसान मंच के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि वीपी सिंह छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय थे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में वह छात्र संघ उपाध्यक्ष चुने गए। 1957 में भूदान आंदोलन में हिस्सा लिया और अपनी जमीन गरीबों को दान कर दी।

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अल्पना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने मंडल आयोग की सिफारिशें लागू कीं, जिससे पिछड़े वर्ग को आरक्षण मिला। इसके लिए कुछ लोगों ने उनका विरोध किया, लेकिन उन्होंने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। दुख की बात है कि जिनके लिए उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया, वही समाज उन्हें भूल गया।

मंडल अध्यक्ष गंगाराम यादव ने कहा कि बोफोर्स घोटाले के खिलाफ वीपी सिंह ने आवाज उठाई और मंत्री पद छोड़ दिया। भ्रष्टाचार के विरुद्ध उनकी लड़ाई आज भी लोगों को प्रेरणा देती है। जिला अध्यक्ष राकेश वाजपेयी ने बताया कि देश भर में घूमकर भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरण किया और फिर जनता की ताकत से प्रधानमंत्री बने।

सभा में मंडल उपाध्यक्ष आलोक तिवारी, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ममता तिवारी, जिला उपाध्यक्ष उत्तम मौर्य, गायत्री देवी, जयप्रकाश सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

Also Click : Lucknow : सीएम योगी ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव आम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धान्जलि दी, कहा- संविधान की उद्देशिका का सशपथ पाठन कराया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow