Hardoi: उद्योग बंधु बैठक: जिलाधिकारी ने सुविधाओं की स्थिति पर जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश। 

जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक हुई। बैठक में जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों

By INA News Desk
Jan 30, 2026 - 19:40
52 Views
Hardoi: उद्योग बंधु बैठक: जिलाधिकारी ने सुविधाओं की स्थिति पर जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश। 
उद्योग बंधु बैठक: जिलाधिकारी ने सुविधाओं की स्थिति पर जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश। 
Advertisement
Advertisement

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक हुई। बैठक में जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं, आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने गंगा देवी मार्ग से शुगर मिल कालोनी तक स्ट्रीट लाइट व सड़क चौड़ीकरण करने के निर्देश दिये। 

हथौड़ा से बेरूआ थानगांव की खराब सड़क की समस्या के सम्बन्ध मे शासन को प्रस्ताव भेजा गया है, जिसके क्रम मे जिलाधिकारी ने पुनः अनुस्मारक पत्र भेजने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति, सड़क, जल निकासी व अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सीएसएन कालेज के सामने की सीसी रोड बनाने के सम्बन्ध मे प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि खराब विद्युत पोलों की तत्काल मरम्मत कराई जाए।

प्रत्येक शिकायत या आवेदन का निर्धारित समय के भीतर निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि उद्यमियों के साथ लगातार समन्वय बनाकर उनकी व्यावहारिक समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि जिले में औद्योगिक विकास की गति को और बल मिल सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरूणिमा श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और उद्यमीगण उपस्थित रहे।

Also Read- SC ने यूजीसी इक्विटी रेगुलेशंस 2026 पर लगाई रोक, भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने पोस्ट में जताया आभार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement