Hathras News: बीएनसीएफ और पुलिस के प्रयास से मिला पत्नी को पति।

करीब दो माह से गायब एक व्यक्ति को भारतीय न्याय चक्र फाउण्डेशन के पदाधिकारियों के प्रयास से पुलिस ने ढूंढ निकाल और उसके उसकी पत्नी के साथ ....

Nov 13, 2024 - 21:36
49 Views
Hathras News: बीएनसीएफ और पुलिस के प्रयास से मिला पत्नी को पति।
दो माह से गायब पति के साथ प्रसन्नचित्त पत्नी 
हाथरस। करीब दो माह से गायब एक व्यक्ति को भारतीय न्याय चक्र फाउण्डेशन के पदाधिकारियों के प्रयास से पुलिस ने ढूंढ निकाल और उसके उसकी पत्नी के साथ घर भेज दिया।
बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार करीब दो माह पूर्व भारतीय न्याय चक्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रेमलता से हाथरस निवासी पिंकी ने गुहार लगाई कि वह अपने पति माधव के शांति पूर्वक रहकर अपनी जीवन व्यतीत कर रही हैं। उसके पति ने अभी हाल में मकान बेचा है। जिसका पैसा मथुरा में रहने वाली उसकी ननद और ननद के पति के पास है। 
पीडिता ने बताया कि उसका पति शराब का शौकीन है। जिसे लेकर उसके ननद और ननदोई उसके पति को बहला फुसलाकर कहीं ले गये है। दो माह से वह पति की तलाश में भटक रही है।इस पर भारतीय न्याय चक्र फाउण्डेशन की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्षा ने हाथरस जिला प्रभारी चंद्रकांता और हाथरस जिला अध्यक्ष कुमकुम चैहान को साथ लिया और महिला परामर्श केन्द्र में पिंकी की शिकायत दर्ज कराई।
मगर फिर भी उसके पति का कोई पता नहीं चला तो ननद और ननदोई के खिलाफ कडी कार्रवाई हेतु पुलिस की ड्योढ़ी पर दस्तक दी। हाथरस पुलिस ने मथुरा पुलिस को भी साथ लिया और भारतीय न्याय चक्र फाउण्डेशन की महिला पदाधिकारियों का साथ देते हुए चौबीस घंटे में कार्रवाई करते हुए माधव को राजस्थान से करीब ढाई सौ किमी की दूरी पर स्थित एक नशामुक्तिकेंद्र से बरामद कर पति पत्नी को मिला दिया। पिंकी ने बताया कि मकान बिक्री के बाद पैसा हडपने की नीयत से उसके पति को नशामुक्तिकेंद्र में भर्ती कराया गया है। उधर ननद और ननदोई को भारतीय न्याय चक्र फाउण्डेशन एवं सभ्रांत लोगों के कहने पर हिदायत देकर छोड दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow