Sultanpur News: राणा प्रताप कालेज के एनसीसी कैडेट का अग्निवीर में चयन। 

कालेज की एनसीसी यूनिट में बी सर्टिफिकेट पास करके सी सर्टिफिकेट की ट्रेनिंग.....

By INA News Desk
Sep 20, 2024 - 18:43
48 Views
Sultanpur News: राणा प्रताप कालेज के एनसीसी कैडेट का अग्निवीर में चयन। 
Advertisement
Advertisement

सुलतानपुर। राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट सचिन शर्मा का चयन अग्निवीर सैनिक के लिए हुआ है। यह जानकारी देते हुए कालेज के एनसीसी समन्वयक डॉ आलोक कुमार ने बताया कि केनौरा के समीप गांव बालमपुर दसौंधी का पुरवा निवासी सचिन शर्मा बीए पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थी हैं। यह कालेज की एनसीसी यूनिट में बी सर्टिफिकेट पास करके सी सर्टिफिकेट की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

Also read- Barabanki News: सर्वसम्मति से तय हुआ सट्टी बाजार का मामला- चिन्हित होंगे दुकानदार, सुनिश्चित स्थान पर लगेगी दुकान।

इनका चयन अग्निवीर के आर्मी जनरल ड्यूटी सैनिक के रूप में हुआ है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के अध्यक्ष एडवोकेट संजय सिंह, प्रबंधक एडवोकेट बालचंद्र सिंह व प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी  समेत महाविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement