फर्जी एग्रीमेंट कर तालाब की भूमि बेचने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, 14 नामजद सहित 28 पर रिपोर्ट दर्ज

By INA News Desk
Aug 25, 2024 - 01:33
122 Views
फर्जी एग्रीमेंट कर तालाब की भूमि बेचने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, 14 नामजद सहित 28 पर रिपोर्ट दर्ज
Advertisement
Advertisement

देवबंद।

फर्जी तरीके से प्लाटों का एग्रीमेंट कर तालाब की भूमि को बेचने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में चकबंदी लेखपाल ने 14 नामजद सहित 28 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

यह भी पढ़ें - देवबंद: स्कूल बस पर बदमाशों ने की फायरिंग, बस में सवार थे 20 बच्चे
शनिवार को कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला पठानपुरा निवासी आमिल खां को भायला रोड स्थित असगरिया मदरसे के पास से गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सरकारी तालाब की भूमि का फर्जी एग्रीमेंट कर वहां प्लॉट काटकर बेचने के मामले में चकबंदी विभाग के लेखपाल देवेंद्र कुमार की ओर से मोहल्ला पठानपुरा निवासी आमिल खां, सूफी आकिल सहित जियाउर्रहमान, इरशाद, दिलशाद, बानो, शारिक, नवाजिश, दानिश, समीना, मुसईयदा, दिलशाद खां और दानिश सहित 28 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपियों की धर पकड़ शुरु की है। इस संबंध में बजरंग दल के नेता विकास त्यागी ने भी मामले में शिकायत की थी। पुलिस का कहना है कि शेष नामजद आरोपियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement