Sambhal: जीजा-साले ने चुराया छोटा हाथी, दोनों गिरफ्तार— सीसीटीवी से हुआ खुलासा, एसपी ने किया प्रेस ब्रीफ। 

सम्भल पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए जीजा-साले की शातिर जोड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने छोटा हाथी

By INA News Desk
Jan 30, 2026 - 15:30
141 Views
Sambhal: जीजा-साले ने चुराया छोटा हाथी, दोनों गिरफ्तार— सीसीटीवी से हुआ खुलासा, एसपी ने किया प्रेस ब्रीफ। 
जीजा-साले ने चुराया छोटा हाथी, दोनों गिरफ्तार— सीसीटीवी से हुआ खुलासा, एसपी ने किया प्रेस ब्रीफ। 
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए जीजा-साले की शातिर जोड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने छोटा हाथी (डीसीएम) चंदौसी से चोरी कर लिया, लेकिन घटनास्थल व रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों ने उनकी साजिश पर पानी फेर दिया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया।

पुलिस के मुताबिक, 28 जनवरी को थाना चंदौसी क्षेत्र से छोटा हाथी चोरी होने की सूचना मिली थी। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें एक स्विफ्ट वीडीआई कार संदिग्ध रूप से आती-जाती दिखाई दी। फुटेज के आधार पर टीम ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरिफ पुत्र अकबर हुसैन निवासी जागीर नगर और हुसैनुद्दीन उर्फ हुसैन पुत्र आबिद निवासी रजानगर (दोनों जनपद अलीगढ़) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का छोटा हाथी, वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफल खुलासे में थाना चंदौसी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अपने वाहनों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें।

Also Read- दिल्ली के सीलमपुर में बिरयानी खाते युवक को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली: जीटीबी अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज की हो रही पड़ताल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement