Deoband : दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, 24 अक्टूबर को जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई थी विवाहिता की मौत

आरोप लगाया कि 24 अक्टूबर को ससुरालियों ने सपना को जहरीले पदार्थ पिलाया जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी। तहरीर पर पुलिस ने पति आशीष समेत सास व ससुर के

By INA News Desk
Nov 2, 2025 - 21:02
43 Views
Deoband : दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, 24 अक्टूबर को जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई थी विवाहिता की मौत
Deoband : दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, 24 अक्टूबर को जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई थी विवाहिता की मौत

देवबंद। महतौली गांव में एक सप्ताह पूर्व हुई विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मायके पक्ष के लोग पुलिस से मिले। बताया कि पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के इमलिया गांव निवासी विनोद परिजन महिलाओं और ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी सपना का विवाह कुछ वर्ष पूर्व महतौली गांव में आशीष के साथ हुआ था। ससुराल के लोग शादी के बाद से ही दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे, जिसके चलते उसे लगातार परेशान करते थे।

आरोप लगाया कि 24 अक्टूबर को ससुरालियों ने सपना को जहरीले पदार्थ पिलाया जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी। तहरीर पर पुलिस ने पति आशीष समेत सास व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Also Click : Ballia : बलिया ददरी मेला 2025: झूलों और प्रदर्शनी की नीलामी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 1.30 करोड़ रुपये की लगी सबसे ऊंची बोली

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow