Hardoi News: लापरवाही पर जेल चौकी प्रभारी को किया सस्पेंड, हेड कांस्टेबल बने SI, प्रवीण यादव बने सीओ बघौली। 

एसपी नीरज कुमार जादौन द्वारा बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का उत्साह बढाने व ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों ...

By INA News Desk
Mar 24, 2025 - 17:10
326 Views
Hardoi News: लापरवाही पर जेल चौकी प्रभारी को किया सस्पेंड, हेड कांस्टेबल बने SI, प्रवीण यादव बने सीओ बघौली। 
Advertisement
Advertisement

By INA News Hardoi.
एसपी नीरज कुमार जादौन द्वारा बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का उत्साह बढाने व ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर दंडनात्मक कार्रवाई करने का सिलसिला जारी है। अनुशासन प्रिय व कुशल नेतृत्व क्षमता वाले हरदोई जिले के एसपी नीरज कुमार जादौन  ने कोतवाली शहर पर तैनात जेल चौकी प्रभारी उप निरीक्षक इरफान अहमद द्वारा विवेचना में लापरवाही बरतने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया।

Also Read- Hardoi News: धोबिया आश्रम में मनाया गया जल दिवस- सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोकगीत के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक।

दूसरी ओर एसपी ने हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार के कन्धों पर स्टार लगाकर उन्हें उपनिरीक्षक के पद पर प्रमोट किया। एसपी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए निष्ठापूर्ण तरह से कार्य करते रहने की प्रेरणा दी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने सीओ बघौली अवधेश पाण्डेय को सीओ आंकिक शाखा की जिम्मेदारी दी तो हाल ही में प्रशिक्षण प्राप्त सीओ प्रवीण कुमार यादव को बघौली सर्किल की जिम्मेदारी एसपी ने दी। एसपी ने कहा कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों/दायित्वों के प्रति उदासीनता/शिथिलता न बरते अन्यथा सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement