Lucknow : अटल बिहारी वाजपेयी का दूरदर्शी नेतृत्व आत्मनिर्भर भारत का मार्गदर्शक- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

उन्होंने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश को विकास के नए विजन के साथ आगे बढ़ाया। अटल जी कहते थे कि ‘अंधेरा छंटेगा, सूरज निकले

Dec 30, 2025 - 23:01
33 Views
Lucknow : अटल बिहारी वाजपेयी का दूरदर्शी नेतृत्व आत्मनिर्भर भारत का मार्गदर्शक- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
Lucknow : अटल बिहारी वाजपेयी का दूरदर्शी नेतृत्व आत्मनिर्भर भारत का मार्गदर्शक- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का दूरदर्शी नेतृत्व आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में मार्गदर्शक है। अटल बिहारी वाजपेयी विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की अमिट विरासत छोड़ गए हैं। अटल जन्म शताब्दी वर्ष में आयोजित ‘एक व्यक्तित्व–एक विचारधारा’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के उनके विजन को याद करता है। केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के जिला पंचायत सभागार में इस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।उन्होंने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश को विकास के नए विजन के साथ आगे बढ़ाया। अटल जी कहते थे कि ‘अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा’। यह केवल आशा नहीं, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य पर उनका अटूट विश्वास, दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प था। अटल जी ने कवि, पत्रकार, राष्ट्रवादी विचारक और देश के सच्चे सपूत के रूप में जो विजन और नेतृत्व दिया, वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास और विरासत के नए रूप में दिखाई दे रहा है। उनका विराट व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को प्रेरणा देता है।

केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि अटल जी की स्मृतियों को जीवंत रखने और उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए डबल इंजन सरकार ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल बनाया है। वहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं हैं। साथ ही डिजिटल म्यूजियम भी है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश देगी। दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का संकल्प और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा समरसता तथा ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के अभियान को आगे बढ़ाने का मार्ग दिखाएगी।अटल बिहारी वाजपेयी ने सुशासन, राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों को जीवन का संकल्प बनाया। उनका दूरदर्शी नेतृत्व, विकासोन्मुख विचारधारा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले निर्णय आज भी सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम में संजय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वी. के. सिंह, महापौर गणेश केसरवानी, पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह गौर, निर्मला पासवान, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, हर्षवर्धन वाजपेयी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।

Also Click : 'मुझे रेप-हत्या की धमकियाँ मिलती हैं, सिर्फ बेटी होने के कारण', इशिता सेंगर का खुला पत्र, उन्नाव रेप केस पर SC के फैसले के बाद कुलदीप सेंगर की बेटी ने दर्द बयां किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow