Delhi News: दिल्ली पुलिस ने 6 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार, नकली किन्नर बनकर मांग रहे थे भीख।

देश भर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ लगातार पुलिस की करवाई जा रही है। महाराष्ट्र के बाद दिल्ली पुलिस भी लगातार...

By INA News Desk
Mar 29, 2025 - 10:57
117 Views
Delhi News: दिल्ली पुलिस ने 6 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार, नकली किन्नर बनकर मांग रहे थे भीख।
Advertisement
Advertisement

दिल्ली पुलिस के द्वारा 6 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार करने का काम किया गया। बताया गया कि सभी बांग्लादेशी ट्रांसजेंडर बनकर भीख मांगने का काम कर रहे थे।

  • हुलिया बदलकर मांग रहे थे भीख

देश भर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ लगातार पुलिस की करवाई जा रही है। महाराष्ट्र के बाद दिल्ली पुलिस भी लगातार अवैध-बांग्लादेशियों की तलाश कर रही है। पुलिस को इसमें सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं पुलिस ने जहांगीरपुरी से 6 संदिग्ध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। जो अपनी पहचान छुपा कर रह रहे थे। पकड़े गए बांग्लादेशी ही अपना वेशभूषा बदलकर महिलाओं के कपड़े पहनकर भीख मांग रहे थे।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने अपना हुलिया बदलने और स्थानीय ‘ट्रांसजेंडर’ समुदाय में घुलने-मिलने के लिए ‘छोटी-मोटी सर्जरी’ और ‘हार्मोनल उपचार’ भी कराया था। पकड़े गए सभी बांग्लादेशियों से पूछताछ की जा रही है।

Also Read- UP News: ईद के दौरान माहौल हो सकता है खराब, विस्फोट और दंगों को लेकर मिला मैसेज।

  • इन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बताते चले कि दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को एक 10 दिवसीय निगरानी अभियान के तहत कुछ इलाकों में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान की और 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह गिरफ्तारियां गुप्त सूचना के आधार पर की गईं, और विदेशी प्रकोष्ठ की एक पुलिस टीम ने इसका संचालन किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अवैध बांग्लादेशी प्रवासी 'ट्रांसजेंडर' के वेश में संदेह से बचने के लिए लाल बत्तियों पर भीख मांग रहे थे। 

गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान मोहम्मद जकारिया मोइना खान (24), सुहाना खान (21), अखी सरकार (22), मोहम्मद बाओइजेद खान (24), मोहम्मद राणा उर्फ लोबली (26), और जॉनी हुसैन (20) के रूप में हुई है। ये आरोपी स्थानीय 'ट्रांसजेंडर' समुदाय के बीच घुल-मिल कर अपनी पहचान छिपाने का प्रयास कर रहे थे, ताकि उन्हें संदेह से बचाया जा सके। पुलिस ने अब इन आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement