Hardoi: विद्यालय में भव्य वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया शुभारंभ। 

शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति और सामाजिक चेतना का सुंदर संगम उस समय देखने को मिला जब विद्यालय परिसर में वार्षिकोत्सव

By INA News Desk
Dec 27, 2025 - 16:03
36 Views
Hardoi: विद्यालय में भव्य वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया शुभारंभ। 
विद्यालय में भव्य वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया शुभारंभ। 
Advertisement
Advertisement

Hardoi: शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति और सामाजिक चेतना का सुंदर संगम उस समय देखने को मिला जब विद्यालय परिसर में वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी ने दीप प्रज्वलन कर किया। अपने प्रेरक उद्बोधन में उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम की सफलता में प्रधानाचार्या भूमिका सिंह और लक्ष्मी देवी का विशेष योगदान रहा। आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने में शिक्षिकाओं कविता गुप्ता, आरती वर्मा, मंशा वाजपेई, लवी मिश्रा, शिवांगी गुप्ता, विनीता त्रिवेदी, शैलजा, पूजा मिश्रा, स्वाती अवस्थी, कोमल यादव सहित समस्त विद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुकुल सिंह आशा, प्रबंधक मुकेश सिंह, शिव प्रकाश त्रिवेदी, पूर्णिमा सिंह, वशिष्ठ भारद्वाज, आचार्य श्याम पाल तथा बड़ी संख्या में अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्यवस्थापक अखिलेश सिंह एवं शिक्षिका पूजा सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ गणेश वंदना ‘जय देव जय देव’ से हुआ, जिसके बाद सरस्वती वंदना ‘मां सरस्वती मां भगवती’ ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके पश्चात ‘जय जयकारा स्वामी देना साथ हमारा’ मिक्स सॉन्ग, ट्रैफिक रूल एक्ट – ‘अपनाओ ट्रैफिक रूल जीवन का है यह मूल’, और जीके से संबंधित ज्ञानवर्धक प्रस्तुति ने सामाजिक संदेश दिया।
कार्यक्रम में मनोरंजन और लोकसंस्कृति की झलक भी देखने को मिली। ‘करके इशारे बुलाई गई रे बरसाने की छोरी’ नृत्य, योगा प्रस्तुति, महाभारत का चीर हरण प्रसंग, ‘जीना है तो पापा शराब मत पीना’ जैसे सामाजिक विषयों पर आधारित नाट्य मंचन, ‘सबसे बड़ा तेरा नाम मां शेरों वाली’, ‘आई लव यू डैडी’, रानी लक्ष्मीबाई तथा अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर आधारित प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया। अंत में आर्मी सॉन्ग ‘जलवा जलवा’ मिक्स ने देशभक्ति की भावना से सभी को ओतप्रोत कर दिया।

प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में ओवी ने प्रथम, केशव ने द्वितीय तथा मिल्खा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रामचरितमानस पाठ में अभिनव तिवारी प्रथम, अनमोल द्वितीय और कोमल तृतीय स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में अनुष्का प्रथम, रक्षा द्वितीय और पूनम तृतीय स्थान पर रहीं। चैन रेस प्रतियोगिता में विनायक यादव , सूर्य कश्यप, प्रशांत ,रुद्र प्रताप सिंह प्रथम तथा यश गुप्ता राघव प्रताप सिंह आर्यन वर्मा राघव शर्मा द्वितीय पर रहे। चेन ड्रेस प्रतियोगिता में यश गुप्ता और राघव शर्मा विजेता रहे। वहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में यंश कश्यप-कृष्णा ,शाश्वत सिंह -फौजी,आर्यन वर्मा-  पुलिस ,अभिनंदन -डॉक्टर ,आस्था पांडे -दुर्गा , प्रभि त्रिपाठी -राधा , सार्थक सिंह -सोल्जर, आदित्य शर्मा- अटल बिहारी वाजपेई , हनी सिंह- परी ने विभिन्न वेशभूषाओं में अपनी रचनात्मकता से सभी का मन मोह लिया। समग्र रूप से यह आयोजन शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता का प्रेरणादायी उदाहरण बना।

Also Read- Hardoi: श्री डालसिंह मेमोरियल स्कूल का 34वाँ तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव शुरू, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement