Lucknow : पंचायती राज विभाग ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर आधारित विशेष कैलेंडर जारी किया

यह कैलेंडर ग्राम पंचायतों, पंचायत भवनों और विभागीय कार्यालयों में प्रदर्शित किया जाएगा। इससे जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों में महिलाओं की सहभागिता को लेकर

Jan 6, 2026 - 23:04
 0  13
Lucknow : पंचायती राज विभाग ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर आधारित विशेष कैलेंडर जारी किया
Lucknow : पंचायती राज विभाग ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर आधारित विशेष कैलेंडर जारी किया

उत्तर प्रदेश के पंचायती राज विभाग ने महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष कैलेंडर जारी किया है। यह कैलेंडर केवल तिथियों का संग्रह नहीं है, बल्कि ग्राम पंचायतों में महिलाओं की सक्रिय और सार्थक भागीदारी सुनिश्चित करने का एक प्रभावी माध्यम है।

कैलेंडर का मुख्य उद्देश्य है कि महिलाएं पंचायतों में केवल नाम की प्रधान या प्रतिनिधि न रहें। वे विकास कार्यों और निर्णय प्रक्रिया में वास्तविक भूमिका निभाएं। यह पहल महिलाओं को नेतृत्व प्रदान करने, अपनी बात मजबूती से रखने और पंचायत संचालन में योगदान देने के लिए प्रेरित करती है।यह कैलेंडर ग्राम पंचायतों, पंचायत भवनों और विभागीय कार्यालयों में प्रदर्शित किया जाएगा। इससे जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों में महिलाओं की सहभागिता को लेकर सकारात्मक सोच विकसित होगी। पंचायती राज विभाग का यह प्रयास ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को आगे लाने और उन्हें निर्णय प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि नारी शक्ति की नई उड़ान और गांव बदल रही महिला प्रधान एक मजबूत लोकतंत्र की नींव है। जब पंचायतों में महिलाएं सशक्त होंगी और निर्णयों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी, तभी गांवों का समग्र विकास संभव होगा। यह कैलेंडर महिला हितैषी सोच को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।

निदेशक पंचायती राज विभाग अमित कुमार सिंह ने बताया कि यह कैलेंडर ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरक और मार्गदर्शक दस्तावेज है। यह महिला हितैषी सोच को व्यवहार में बदलने में सहायक होगा। इससे पंचायतों में महिलाओं के सम्मान, सहभागिता और सशक्त भूमिका सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रेरणा मिलेगी।

Also Click : Balrampur : पीएचसी सराय खास पर सीएमओ का औचक निरीक्षण, डॉक्टर समेत 5 कर्मचारी अनुपस्थित, वेतन रोकने का आदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow