प्राइवेट अस्पताल ने मानवता को किया शर्मसार, पैसे के अभाव में मरीज को अस्पताल से भगाया।

Sitapur: क्षेत्र के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ईलाज के बाद पैसा न देने पर मरीज को अस्पताल से निकाला गया बाहर, हालत गम्भीर जिला अस्पताल रेफर। प्राप्त जानकारी के अनुसार

By INA News Desk
Aug 28, 2025 - 19:45
62 Views
प्राइवेट अस्पताल ने मानवता को किया शर्मसार, पैसे के अभाव में मरीज को अस्पताल से भगाया।
प्राइवेट अस्पताल ने मानवता को किया शर्मसार, पैसे के अभाव में मरीज को अस्पताल से भगाया।
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

लहरपुर/सीतापुर नगर। क्षेत्र के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ईलाज के बाद पैसा न देने पर मरीज को अस्पताल से निकाला गया बाहर, हालत गम्भीर जिला अस्पताल रेफर। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दर्जिनपुरवा निवासी शमी पुत्र अब्दुल गनी 55 वर्ष को पेट मे दर्द होने पर उसके परिजनों के द्वारा पहले गांव के एक झोलाछाप डॉक्टर से पास ईलाज करवाया गया, फिर उसके बाद ब्लाक के सामने एक टीन शेड के नीचे संचालित सिमना हॉस्पिटल में मरीज को इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों के द्वारा मरीज की जांच कराई गई और उसके बाद हालत गंभीर होने पर देर  रात मरीज के पास पैसे न होने पर उसको अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया।

इसके बाद बुजुर्ग मरीज अस्पताल के बाहर ही काफी देर तक तड़फता रहा।  मरीज के  परिजनों ने आरोप लगाया है कि उक्त अस्पताल द्वारा  पैसा ना होने पर उसके मरीज को बाहर निकाल दिया गया, रास्ते से गुजर रहे 2 बाइक सवार युवकों ने उसको अपनी  मोटरसाइकिल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज के लिए भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों के द्वारा  ईलाज कर हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया उसके बाद उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में मुख्य चिकित्साअधिकारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच कर कार्रवाई की  जाएगी। 

Also Read- मुजफ्फरपुर रैली में राहुल गांधी का बड़ा आरोप: 'मोदी और शाह वोट चोरी कर जीतते हैं, चुनाव आयोग भी शामिल'।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement