Mussoorie: मसूरी में पटरी व्यापारियों का हक़ी आंदोलन, हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार को घेरा। 

फुटपाथ विक्रेताओं के अधिकारों को लेकर मसूरी में संघर्ष तेज़ हो गया है। रेहड़ी-पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति के नेतृत्व में मसूरी पिक्चर पैलेस चौक

Feb 2, 2026 - 12:42
36 Views
Mussoorie: मसूरी में पटरी व्यापारियों का हक़ी आंदोलन, हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार को घेरा। 
मसूरी में पटरी व्यापारियों का हक़ी आंदोलन, हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार को घेरा। 

रिपोर्टर सुनील सोनकर   

फुटपाथ विक्रेताओं के अधिकारों को लेकर मसूरी में संघर्ष तेज़ हो गया है। रेहड़ी-पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति के नेतृत्व में मसूरी पिक्चर पैलेस चौक  से गांधी चौक तक शांतिपूर्ण रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में पटरी व्यापारियों ने भाग लिया। व्यापारियों ने फुटपाथ विक्रेता (जीविका संरक्षण एवं विनियमन) अधिनियम, 2014 के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए न्याय और समान व्यवहार की मांग की।

रैली में शामिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला और पार्शद सुषांत वोहरा ने भाजपा सरकार पर गरीबों और मेहनतकश वर्ग की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिना पारदर्शी प्रक्रिया और लिखित आदेश के कई व्यापारियों को सूची से बाहर किया गया है, जो समानता के अधिकार का हनन है। माल रोड से पटरी व्यापारियों को हटाकर उनकी रोज़ी-रोटी से खिलवाड़ किया जा रहा है।

हरक सिंह रावत ने मसूरी विधायक व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार और सैंया धाम के नाम पर करोड़ों की बंदरबांट का आरोप लगाया। साथ ही केंद्र सरकार के बजट को निराशाजनक बताते हुए बढ़ती महंगाई, गिरते रुपये और शेयर बाजार की गिरावट का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पटरी व्यापारियों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगी और 2027 के चुनाव में जनता के सहयोग से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होगा। रैली में व्यापारियों ने एकजुट होकर न्याय, पारदर्शिता और आजीविका के अधिकार की मांग दोहराई।

Also Read- महाराष्ट्र की राजनीति में ऐतिहासिक मोड़, सुनेत्रा पवार बनेंगी पहली महिला उपमुख्यमंत्री।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow