हरदोई न्यूज़: आईडीए अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक। 

By INA News Desk
Aug 8, 2024 - 19:22
45 Views
हरदोई न्यूज़: आईडीए अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक। 
Advertisement
Advertisement

हरदोई। जनपद में 10 अगस्त से शुरू होने वाले सर्वजन दवा सेवन अभियान की जिला टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी मंगला प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अभियान के तहत कोई भी लक्षित लाभार्थी फाइलेरियारोधी दवा के सेवन से वंचित न रह जाए। इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।  स्वास्थ्य कार्यकर्ता जनसमुदाय को दवा सेवन के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि किन्ही व्यक्तियों में फाइलेरियारोधी दवा सेवन से होने प्रतिकूल प्रभावों जैसे चक्कर आना, जी मितलाना आदि के बारे में लोगों को  पहले से ही अवगत करा दें कि यह सकारात्मक प्रभाव हैं। इसका मतलब है कि शरीर में फाइलेरिया के परजीवी थे जिनके मरने के कारण यह प्रभाव दिखाई दिए हैं। 

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा के सम्बन्ध में बैठक।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहताश कुमार ने आईडीए अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाया जाएगा  जो कि 10 अगस्त से शुरु होकर दो सितंबर तक चलेगा। इसके तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता  घर घर जाकर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाएंगी। यह दवा एक साल से कम आयु के बच्चों, गर्भवती और अति गंभीर बीमारी से पीड़ित को छोड़कर सभी खानी है । स्वास्थ्य कार्यकर्ता इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि दवा खिलाने से पहले  यह सुनिश्चित कर लें कि खाली पेट तो नहीं है । फाइलेरिया रोधी दवा खाली पेट नहीं खानी है। इस मौके पर  मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरु रानी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, प्रतिभागी विभागों के प्रतिनिधि, सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement