Sambhal: सम्भल में धूमधाम से मनाया गया सर सय्यद डे, शिक्षा को लेकर लिया संकल्प।

सम्भल शहर के सैफ खां सराय स्थित एक रिसॉर्ट में सर सय्यद डे कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न तबकों से

Oct 22, 2025 - 15:29
148 Views
Sambhal: सम्भल में धूमधाम से मनाया गया सर सय्यद डे, शिक्षा को लेकर लिया संकल्प।
सम्भल में धूमधाम से मनाया गया सर सय्यद डे, शिक्षा को लेकर लिया संकल्प।

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल शहर के सैफ खां सराय स्थित एक रिसॉर्ट में सर सय्यद डे कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न तबकों से जुड़ी अजीम शख्सियतों ने शिरकत की और सर सय्यद अहमद खां के जीवन एवं विचारों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्य अतिथि प्रोफेसर रफी उद्दीन ने अपने संबोधन में कहा कि सर सय्यद अहमद खां केवल एक शिक्षाविद ही नहीं, बल्कि एक ऐसे समाज सुधारक थे जिन्होंने शिक्षा को तरक्की की सबसे बड़ी कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि आज के युवा वर्ग को सर सय्यद के जीवन से प्रेरणा लेते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि सर सय्यद का मिशन सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने सोच में बदलाव लाकर समाज को आधुनिकता की राह पर अग्रसर किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सर सय्यद अहमद खां ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना कर देश में शिक्षा का ऐसा दीपक जलाया जो आज भी रौशन है। इस अवसर पर शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया और युवाओं से समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सर सय्यद अहमद खां के योगदान पर आधारित कविताओं और भाषणों की प्रस्तुति ने माहौल को प्रेरणादायक बना दिया। अंत में सभी ने सर सय्यद के दिखाए रास्ते पर चलने और समाज में शिक्षा की अलख जगाने का संकल्प लिया।

Also Read- Bihar Assembly Elections 2025: राजद-कांग्रेस पर योगी का प्रहार, बोले- यह फर्जी वोट डलवाएंगे, चेहरा नहीं दिखलाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow