Hardoi News: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर बैडमिंटन, दौड़, कुश्ती, स्लो साइक्लिंग का आयोजन हुआ। 

जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा (Pratima Verma) ने छह ब्लॉकों से आए खिलाड़ियों का स्वागत किया । खेल का शुभारंभ  जिला...

By INA News Desk
Feb 5, 2025 - 10:29
70 Views
Hardoi News: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर बैडमिंटन, दौड़, कुश्ती, स्लो साइक्लिंग का आयोजन हुआ। 
Advertisement
Advertisement

Hardoi News: नेहरू युवा केंद्र, हरदोई के तत्वावधान में प्रोमोशन ऑफ फिट इंडिया फिटनेस क्लब्स (Promotion of Fit India Fitness Clubs) के अंतर्गत दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ स्पोर्ट्स स्टेडियम, हरदोई में हुआ। जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने छह ब्लॉकों से आए खिलाड़ियों का स्वागत किया । खेल का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा एवं जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर एवं हाथ मिलाकर किया। रेफरी महताब अहमद एवं देवेश मिश्र ने खिलाड़ियों को सभी नियम समझाए। 400m दौड़ में हरपालपुर के अजीत कुमार,पिहानी के सूरज पाल, बेहंदर के गोविंद ने क्रमशः प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लो साइकिल रेस में शिल्पी देवी ने प्रथम एवं शिवंकी सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

Also Read- Hardoi News: IMA हरदोई ने आयोजित किया निःशुल्क कैंसर परामर्श शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिया महत्वपूर्ण परामर्श।

बैडमिंटन में आस्था द्विवेदी ने प्रथम, अनुष्का पटेल ने द्वितीय और अरबिया परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में प्रथम स्थान सौरभ गुप्ता , द्वितीय स्थान आकाश कुमार और तृतीय स्थान शाहनवाज ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर पुरस्कृत किया , साथ ही सभी खिलाड़ियों  को प्रतिभागिता का प्रमाण पत्र दिया गया । इसके साथ सभी विजेताओं और खिलाड़ियों को माई भारत प्रिंटेड कैप, नोटबुक और पेन भी दिए गए। जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि वॉलीबॉल और कबड्डी का आयोजन कल किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement