सामूहिक विवाह के लाभार्थियों को उपहार वितरण 16 दिसंबर को: जिलाधिकारी

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना से सम्बंधित प्रपत्र जल्द से जल्द पूर्ण किये जाएं। उन्होंने धीमी प्रगति पर उन्होंने बीडीओ टड़ियावा, सुरसा, टोडरपुर व बावन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सा...

Dec 11, 2024 - 01:12
 0  52
सामूहिक विवाह के लाभार्थियों को उपहार वितरण 16 दिसंबर को: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने की ग्राम्य विकास व पंचायती राज विभाग की बैठक

By INA News Hardoi.

विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि अधूरे प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण तेजी से कराया जाये। लाभार्थियों के खातों में किश्त का प्रेषण ससमय कराया जाये। अधूरे प्रधानमंत्री आवासों के लंबित प्रकरणों का निस्तारण जल्द कराया जाये। फेमिली आईडी बनाने के कार्य में तेजी लायी जाये। इसके लिए ग्रामवार आंकड़े पाँच दिन के अंदर तैयार कर लिए जाएं। लापरवाही करने पर सम्बंधित की जवाबदेही तय की जाये।

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना से सम्बंधित प्रपत्र जल्द से जल्द पूर्ण किये जाएं। उन्होंने धीमी प्रगति पर उन्होंने बीडीओ टड़ियावा, सुरसा, टोडरपुर व बावन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह योजना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाये।14 दिसंबर को होने वाले जोड़ों का आधार कार्ड से सत्यापन कराया जाये।

यह भी पढ़ें: Hardoi News: छात्राओं ने प्रवासी पक्षियों के बारे में ली जानकारी

गत माह हुए सामूहिक विवाह के लाभार्थियों को 16 दिसंबर को विकास खण्डो में माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उपहार वितरण कराया जाये। इसके लिए लड़की व उसके माँ बाप को पूर्व में सूचित कर दिया जाये। उपहार वितरण की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफ़ी करायी जाये। उन्होंने आगे कहा कि ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण जल्द कराया जाये। लापरवाही करने पर सम्बंधित पटल सहायक की जवाबदेही तय की जाये।रिकवरी का कार्य जल्द पूरा किया जाये।उन्होंने बैठक में बेहदर के लेखाकार को अनुपस्थित रहने व ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण में लापरवाही करने पर नाराजगी जताते हुए वेतन काटने व निलंबन की संस्तुति करने के निर्देश दिए। पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत शौचालय के लिए पात्रों से आवेदन प्राप्त किये जाएं।

अधिक से अधिक ग्रामों को ओडीएफ प्लस की उत्कृष्ट श्रेणी में लाने के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाएं। सभी आरआरसी सेंटरों का संचालन सुनिश्चित किया जाये। खण्ड विकास अधिकारियों व एडीओ पंचायत द्वारा संचालन का निरीक्षण किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी व सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow