Kanpur News: होली पर दोपहर 2:30 बजे से रात 10 बजे तक  उपलब्ध रहेंगी मेट्रो ट्रेन सेवाएं। 

होली के त्योहार के अवसर पर यानी 14 मार्च, 2025 को मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर 2.30 बजे से रात 10:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। दोनों टर्मिनल स्टेशनों....

By INA News Desk
Mar 12, 2025 - 23:19
51 Views
Kanpur News: होली पर दोपहर 2:30 बजे से रात 10 बजे तक  उपलब्ध रहेंगी मेट्रो ट्रेन सेवाएं। 
Kanpur News: होली के त्योहार के अवसर पर यानी 14 मार्च, 2025 को मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर 2.30 बजे से रात 10:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। दोनों टर्मिनल स्टेशनों यानी आईआईटी कानपुर और मोतीझील मेट्रो स्टेशन से ट्रेन सेवाएं दोपहर 2.30 बजे आरंभ होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से रात 10:00 बजे तक चलेंगी।
सेवाओं के समय में यह परिवर्तन मात्र 14 मार्च के लिए होगा। इसके अगले दिन से मेट्रो सेवाएं पूर्व की तरह सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चलेंगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow