रक्षाबंधन पर गाय के गोबर से राखी और दीपक: हरदोई में गौ संरक्षण और पर्यावरण की अनूठी पहल

Hardoi: इस रक्षा बंधन पर बहनें भाइयों की कलाई पर गाय के गोबर से बनी राखियां सजाएंगी, वहीं दीपावली पर गोबर के दीपक रोशनी बिखेरेंगे...

Aug 6, 2025 - 17:14
63 Views
रक्षाबंधन पर गाय के गोबर से राखी और दीपक: हरदोई में गौ संरक्षण और पर्यावरण की अनूठी पहल
रक्षाबंधन पर गाय के गोबर से राखी और दीपक: हरदोई में गौ संरक्षण और पर्यावरण की अनूठी पहल

Hardoi: इस रक्षा बंधन पर बहनें भाइयों की कलाई पर गाय के गोबर से बनी राखियां सजाएंगी, वहीं दीपावली पर गोबर के दीपक रोशनी बिखेरेंगे। जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग की पहल पर जनपद के आश्रय स्थलों में यह अनूठा नवाचार शुरू किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा के निर्देश पर गोबर से राखी और दीपक बनाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।  

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गाय को पूज्य माना जाता है, जिसमें सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। वैज्ञानिक शोध भी सिद्ध करते हैं कि गाय का गोबर और गोमूत्र बहुउपयोगी हैं। इसी के तहत देशी गाय के गोबर से राखी और दीपक तैयार किए जा रहे हैं, जो पर्यावरण अनुकूल होने के साथ-साथ आश्रय स्थलों की आय बढ़ाने में सहायक होंगे।  इस परियोजना के लिए राजस्थान के भीलवाड़ा से आए प्रशिक्षकों ने महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण दिया है।

ये महिलाएं अब बड़े पैमाने पर हस्तनिर्मित राखियां और दीपक बना रही हैं, जिन्हें त्योहारों के दौरान बाजार में बेचा जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कलक्ट्रेट, विकास भवन और शहर के प्रमुख स्थानों पर इन उत्पादों की बिक्री व जागरूकता के लिए स्टॉल लगाने के निर्देश दिए हैं।  यह पहल गौ संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम बनकर उभर रही है।

Also Read- इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई डीओडी ने किया जिला कारागार में मेडिकल कैंप का आयोजन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow