Hardoi: लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक-युवती के बीच हुआ विवाद, युवक गिरफ्तार

करीब 5-6 महीने से दीपन निवासी नोएडा हरदोई में एक युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। इन दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

By INA News Desk
Oct 17, 2024 - 21:22
174 Views
Hardoi: लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक-युवती के बीच हुआ विवाद, युवक गिरफ्तार
घटना की जानकारी देते एएसपी पश्चिमी
Advertisement
Advertisement

Hardoi News INA.
कोतवाली शहर इलाके में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक व युवती के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो गया। इस मामले को लेकर युवक का शांतिभंग की धारा में चालान कर उसे जेल भेज दिया गया। घटना की जानकारी देते हुए एएसपी पश्चिमी ने बताया कि करीब 5-6 महीने से दीपन निवासी नोएडा हरदोई में एक युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। इन दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जब बात बढ़ गयी तो सूचना पर स्थानीय पुलिस दीपन को थाने ले आयी और शांतिभंग में उसका चालान कर उसे जेल भेज दिया। बताया कि दीपन द्वारा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया गया था जो कि निराधार है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement