कानपुर न्यूज़: मोहर्रम-जुलूस के दौरान लगे 'सिर तन से जुदा' के नारे, पुलिस एक्शन मोड़ में। 

By INA News Desk
Jul 24, 2024 - 11:11
98 Views
कानपुर न्यूज़: मोहर्रम-जुलूस के दौरान लगे 'सिर तन से जुदा' के नारे, पुलिस एक्शन मोड़ में। 
मोहर्रम-जुलूस के दौरान लगे 'सिर तन से जुदा' के नारे, पुलिस एक्शन मोड़ में। 
Advertisement
Advertisement
  • माहौल बिगाड़ने की कोशिश, 40 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

कानपुर-यूपी। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो ने यूपी पुलिस की नींद एक ही झटके में उड़ा दी है। जिससे पुलिस अब एक्शन मोड़ में आ गयी है। कानपुर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान जो नारे लगाए गए। उसे सुनकर यही लगता है कि क्या लोगों को कानून का डर ही नहीं रह गया। दरअसल, कानपुर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान 'सिर तन से जुदा' के नारे जमकर लगाए गए और इन नारों का वीडियो भी सोशल मीडिया में आ कर छा गया। इन नारों के लगते ही पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई।पुलिस ने इस मामले में 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें सिर्फ एक नामजद है। जैसे ही जुलूस के दौरान ये नारे लगाए जाने लगे तो कुछ लोगों ने पुलिस महकमे के पास जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करवाई।

बताया जा रहा है कि आपत्ति इस बात की भी है कि इन नारो की वजह से माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने वालों ने माहौल को उकसाने वाला भी बताया है। पुलिस भी फौरन हरकत में आ गई और बताने लगी कि वीडियो के संज्ञान में आते ही उसकी जांच का काम शुरू कर दिया गया। जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक जो वीडियो सामने आया है वो कानपुर के रावतपुर इलाके का है। यहां मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था तभी कुछ लोग नारे लगाने लगे 'गुस्ताख ए रसूक की सजा, सिर तन से जुदा'।

इसी दौरान किसी ने जुलूस का ये वीडियो शूट करके सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया और उसके बाद देखते ही देखते पूरा वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैल गया। कानपुर के कल्याणपुर सर्कल के डीसीपी विजय ढुल ने बताया है कि इस वीडियो क्लिप की जांच के बाद जुलूस के मुख्य आयोजक समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है। पुलिस महकमें के एडिश्नल सीपी हरीश चंदर ने इस मामले में जांच का काम अब डीसीपी साउथ को सौंप दिया है। अब तक का खुलासा यही है कि जुलूस में शामिल ज्यादातर लोग इस नारे को लगा रहे थे।

इसे भी पढ़ें:-  आगरा न्यूज़: सीनियर पोस्ट मास्टर और पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते सीबीआई ने पकड़ा, जांच जारी।

पुलिस के मुताबिक, डाकखाने वाली गली से मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था, तभी जुलूस में शामिल कुछ अराजकतत्वों ने माहौल बिगड़ने की कोशिश की और मजहबी नारों के साथ साथ सिर तन से जुदा वाले नारे लगाने शुरू कर दिए। पुलिस का कहना है कि इस मामले की पूरी तहकीकात की जा रही है कि आखिर कहां से इस गड़बड़ी की शुरूआत हुई और इस गड़बड़ी के लिए असर में कौन असली कुसूरवार है। जल्दी ही आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement