हरदोई न्यूज़: तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह व बीईओ अनिल झा के विरुद्ध लोकायुक्त की जाँच शुरू।  

By INA News Desk
Jul 11, 2024 - 17:22
84 Views
हरदोई न्यूज़: तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह व बीईओ अनिल झा के विरुद्ध लोकायुक्त की जाँच शुरू।  
Advertisement
Advertisement
  • तबादला विवाद में घिरे वीपी सिंह पर अब लोकायुक्त जांच की आंच
  • वहीं, हरदोई बीएसए रतन कीर्ति कर चुकीं डायरेक्टर जनरल से शिकायत
  • लोकायुक्त जांच में बीईओ अनिल झा भी फंसे हैं, शिकायतकर्ता से मांगे गए साक्ष्य

हरदोई। तबादले के बाद भी रिलीव होने में हेठी कर रहे बीएसए विजय प्रताप सिंह और बीईओ अनिल झा के विरुद्ध लोकायुक्त की इंक्वायरी सेटअप हो गई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने शिकायतकर्ता विमलेश शर्मा से शिकायत के सम्बन्ध में साक्ष्य मांगे हैं।

वीपी सिंह और अनिल झा पर शिकायतकर्ता ने कदाचार के गम्भीर आरोप लगाए हैं। अब लोकायुक्त में परिवाद दर्ज होने पर जांच शुरू हुई है। खबर की यहां महकमे में खासी चर्चा है। जोड़ तोड़ कर तबादला रुकवाने में लगे वीपी सिंह को शायद इसकी सुगबुगाहट भी नहीं हुई। 

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: गर्रा गुर्राई, गांवों में पहुंचा पानी, रजनी ने किया मुआयना।

इधर, ज्वाइन लेटर कलेक्ट्रेट में पेंडिंग होने और तिस पर वीपी सिंह से आजिज बीएसए रतन कीर्ति ने 6 तारीख को महानिदेशक स्कूल शिक्षा को बाकायदा चिट्ठी लिख दी। उन्होंने कहा, महानिदेशक महोदया, विजय प्रताप सिंह ने ज्वाइनिंग में दिक्कत की, अपना तबादला रुकने की अफवाह फैलवाई, दफ्तर में अधीनस्थ कर्मचारियों को हिदायत दी कि हमें सहयोग नहीं करें।

सीयूजी, गाड़ी, आवास भी नहीं दे रहे। कहा, वो रोज सुबह 10 बजे दफ्तर ज्वाइन कर लेती हैं, पर अव्यवस्था में विभाग का काम सफर कर रहा और नौनिहालों की शिक्षा भी, कुछ करिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement