Political News: भाई के बाद बहन भी पहुंची संसद, प्रियंका गांधी ने बड़े मार्जन से जीत की हासिल।

केरल की लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को हुए मतदान के दौरान जमकर वोटिंग हुई। इस वोटिंग से कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा फायदा हुआ। क्योंकि यहां पर....

Nov 24, 2024 - 12:37
93 Views
Political News: भाई के बाद बहन भी पहुंची संसद, प्रियंका गांधी ने बड़े मार्जन से जीत की हासिल।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

वायनाड सीट पर 24 नवंबर को नतीजे घोषित होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने यहां पर जीत हासिल की है। यहां की जनता ने प्रियंका गांधी को जीत दिलाकर उनको संसद तक पहुंचाने का काम किया।

  • पहले चुनाव में प्रियंका गांधी को मिली बड़ी जीत

केरल की लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को हुए मतदान के दौरान जमकर वोटिंग हुई। इस वोटिंग से कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा फायदा हुआ। क्योंकि यहां पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रियंका गांधी ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। बताते चलें कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार केरल की वायनाड सीट पर लोकसभा उपचुनाव के दौरान चुनावी मैदान में उतरी थी। यहां पर उनके द्वारा जमकर चुनाव प्रचार किया गया और उन्होंने यहां की जनता का दिल जीत और बड़े अंतर से जीत हासिल की। प्रियंका गांधी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 4,10,931 वोटों के अंतर से हराया। उन्होंने सीपीआई उम्मीदवार सत्यन मोकेरी को हराया। प्रियंका गांधी का यह पहला चुनाव था, जहां उन्हें इस उपचुनाव में 622338 वोट मिले। जबकि सत्यन मोकरी को 211407 वोट मिले। वहीं, तीसरे स्थान पर भाजपा की नव्या हरिदास रहीं। जिन्हें 1 लाख 9 हजार 939 वोट मिले। प्रियंका गांधी एक बड़े अंतर से यहां से जीत हासिल करने में कामयाब हो सकी।

Also Read- Lucknow News: समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है डबल इंजन सरकार की जीत- योगी

  • राहुल गांधी ने भी वायनाड से लड़ा था चुनाव

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में दो जगह से उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया था। इसमें उन्होंने अमेठी लोकसभा सीट और केरल की वायनाड सीट पर नामांकन किया था। यहां अमेठी में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से स्मृति ईरानी चुनावी मैदान में थी जिन्होंने राहुल गांधी को हराने का काम किया था। वायनाड की जनता ने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी को जीत दिलाकर उन्हें संसद में पहुंचाने का काम किया था। वही 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूपी की रायबरेली और अपने पुराने संसदीय क्षेत्र वायनाड से भी चुनाव लड़ा था। दोनों जगह से राहुल गांधी को जीत मिली थी जिसके बाद उन्होंने वायनाड सेट को छोड़ना मुनासिब समझा। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के तरफ से प्रियंका गांधी को यहां से चुनाव लड़ाया गया जहां उन्होंने अपने भाई से भी ज्यादा वोटो से जीत हासिल की। उन्होंने जनता से कहा कि मैं आपके लिए हमेशा हाजिर रहूंगी और आपके लिए ही काम करूंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow