सम्भल के प्राचीन शिव मंदिर में साईं बाबा की प्रतिमा हटाकर गणेश जी की स्थापना, गणेश चतुर्थी पर 10 दिवसीय उत्सव शुरू।
Sambhal: थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ठेर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में उस समय नया माहौल देखने को मिला जब मंदिर परिसर में साईं बाबा की प्रतिमा हटाकर उनकी जगह भगवान गणेश
Sambhal: थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ठेर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में उस समय नया माहौल देखने को मिला जब मंदिर परिसर में साईं बाबा की प्रतिमा हटाकर उनकी जगह भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। जानकारी के अनुसार साईं बाबा की प्रतिमा को गंगा में विधिवत विसर्जित किया गया और मंदिर महंत द्वारा भगवान गणेश की स्थापना कराई गई।
इस पूरे घटनाक्रम पर मंदिर महंत ने स्पष्ट किया कि मीडिया में जो संदेश प्रसारित हुआ है, वह पूरी तरह से गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने कहा कि साईं बाबा की प्रतिमा का विसर्जन परंपरा के अनुसार किया गया और अब गणेश चतुर्थी पर्व पर 10 दिनों तक गणपति बप्पा मोरिया का कार्यक्रम मंदिर में संपन्न होगा। इस अवधि में भक्तों द्वारा पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। महंत ने यह भी बताया कि गणेशोत्सव की समाप्ति पर भगवान गणेश की प्रतिमा का गंगा में विसर्जन किया जाएगा। इसके बाद मंदिर में शिवलिंग व अन्य देवी देवता ही विराजमान रहेंगे और स्थान खाली कर दिया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि देवी देवताओं के साथ साईं बाबा का स्थान नहीं है। स्थानीय श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रतिदिन विशेष आरती और भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, इस घटना को लेकर आसपास के क्षेत्र में चर्चा भी तेज हो गई है। फिलहाल मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है और भक्तजन बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सम्भल के इस प्राचीन शिव मंदिर का मामला लोगों की आस्था से जुड़ा होने के कारण खासा सुर्खियों में है।
Also Read- योगी सरकार बनी बाढ़ पीड़ितों की मसीहा, ढाई लाख से अधिक लोगों को मिली सहायता।
What's Your Reaction?











