Lucknow : लखनऊ में राष्ट्रीय साइबर दिवस पर भव्य कवि सम्मेलन, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में गूंजे काव्य स्वर

लखनऊ स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय साइबर दिवस के अवसर पर अदब मंच और Vitu Club द्वारा भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध कवियों की शानदार प्रस्तुतियों से श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।

By INA News Desk
Nov 30, 2025 - 19:21
115 Views
Lucknow : लखनऊ में राष्ट्रीय साइबर दिवस पर भव्य कवि सम्मेलन, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में गूंजे काव्य स्वर
Lucknow : लखनऊ में राष्ट्रीय साइबर दिवस पर भव्य कवि सम्मेलन, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में गूंजे काव्य स्वर
Advertisement
Advertisement

लखनऊ : Babasaheb Bhimrao Ambedkar University, Lucknow में National Cyber Day के अवसर पर अदब मंच और Vitu Club द्वारा एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित सभागार में किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. राजश्री पांडेय, डॉ. प्रीति मिश्रा, डॉ. अमित द्विवेदी, मुख्य अतिथि विजयलक्ष्मी सिंह, विशिष्ट अतिथि श्रीमती अमिता मिश्रा, कवि विपिन मलीहाबादी एवं मुकेश श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात डॉ. अमित द्विवेदी ने कार्यक्रम का अनौपचारिक शुभारंभ किया।कवि सम्मेलन में आमंत्रित प्रसिद्ध कवियों ने अपनी ओजपूर्ण, हास्यपूर्ण और भावनात्मक रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कविताओं के माध्यम से समाज, देश, प्रेम, डिजिटल जागरूकता और सुरक्षा जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।मुख्यांश-

कवि चेतराम अज्ञानी ने अवधी भाषा में हास्य-व्यंग्य प्रस्तुत कर सभागार को ठहाकों से भर दिया।
गीतकार मुरली परिहार ने मधुर आवाज में गीत सुनाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
हास्य कवि विपिन मलीहाबादी ने अपने अनोखे अंदाज से श्रोताओं को हंसने पर मजबूर कर दिया।वहीं कवियत्री सफलता त्रिपाठी ने भावपूर्ण काव्य पाठ कर सबको भावविभोर कर दिया।अनुराग मिश्र "गैर" और विश्वविद्यालय के छात्र अरशद ने भी शानदार प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के अंत में संचालक एवं वरिष्ठ कवि मुकेश मानक ने अपने ओजपूर्ण काव्य पाठ से पूरे सभागार को उत्साह से भर दिया, जिस पर सभी श्रोता खड़े होकर झूम उठे।राष्ट्रीय साइबर दिवस के अवसर पर आयोजित इस कवि सम्मेलन के माध्यम से डिजिटल सुरक्षा और साइबर जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया गया।

=अतिथियों ने कहा कि ऐसे साहित्यिक कार्यक्रम युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ समाज को नई सोच प्रदान करते हैं।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, एनसीसी, आईटी विभाग एवं सांस्कृतिक समिति का सराहनीय योगदान रहा।समापन अवसर पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, कवियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।Also Click : मां और उसके प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दोनों शवों को लेकर थाने पहुंचा शख्स, पुलिस स्टेशन में उड़ गये सभी के होश, जानें क्या है पूरा मामला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement