Lucknow : हाथरस में कंस वध एवं कृष्ण-बलराम प्रस्थान लीला में मुख्य अतिथि बने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा

अपने संबोधन में शर्मा ने 135 वर्षों से लगातार हो रही इस भव्य कृष्ण लीला की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हाथरस का यह सांस्कृतिक आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं,

Nov 16, 2025 - 22:19
 0  25
Lucknow : हाथरस में कंस वध एवं कृष्ण-बलराम प्रस्थान लीला में मुख्य अतिथि बने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा
Lucknow : हाथरस में कंस वध एवं कृष्ण-बलराम प्रस्थान लीला में मुख्य अतिथि बने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने हाथरस भ्रमण के दौरान रामलीला मैदान में आयोजित कंस वध एवं श्रीकृष्ण-बलराम प्रस्थान लीला में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। हाथरस की यह लीला ब्रज क्षेत्र में अपनी खास पहचान रखती है। इसे देखने दूर-दूर से भक्त आते हैं। आयोजकों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। उसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत तरीके से हुई।अपने संबोधन में शर्मा ने 135 वर्षों से लगातार हो रही इस भव्य कृष्ण लीला की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हाथरस का यह सांस्कृतिक आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ब्रज संस्कृति का जीवंत रूप है। आज ही के दिन द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण और बलराम अपने साथियों व सेना के साथ अत्याचारी कंस का वध करने मथुरा की ओर रवाना हुए थे। उसी स्मृति को संजोए हाथरस में यह लीला 135 वर्षों से हो रही है। हाथरस ब्रज क्षेत्र का हिस्सा है और यहां की मिट्टी में राधा-कृष्ण की लीलाओं का स्पंदन आज भी महसूस होता है।सभा में उन्होंने ऊर्जा एवं नगर विकास के महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की। कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को पारदर्शी, सुरक्षित और आधुनिक बिजली सेवाएं देना है। इसी कड़ी में लोगों से स्मार्ट बनने और घरों में स्मार्ट मीटर लगाने की अपील की।स्मार्ट मीटर भविष्य की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक तकनीक है, जो बिजली वितरण को सटीक, पारदर्शी और उपभोक्ता हितैषी बनाती है। उपस्थित लोगों से कहा कि स्मार्ट मीटर अपनाकर वे प्रदेश सरकार के ऊर्जा सुधार में योगदान दें।इस मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी कोई शिकायत मिले तो उसकी गहराई से जांच हो और उपभोक्ताओं की परेशानियां तुरंत दूर हों। शर्मा ने जोर दिया कि सरकार किसी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगी। हर उपभोक्ता को अच्छी और बिना रुकावट बिजली मिलना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।विद्युत विभाग के अधिकारियों को कहा कि बिना रुकावट और अच्छी गुणवत्ता वाली बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें। बिजली संबंधी शिकायतें अगर कहीं लंबित हैं तो उनका समय पर निपटारा हो, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो। वर्तमान सरकार ऊर्जा विभाग की कार्यप्रणाली में लगातार सुधार और उपभोक्ता संतुष्टि को सबसे ऊपर रखती है।

Also Click : Hardoi : पुलिस लाइन से हुई चोरी का खुलासा - पुलिस ने चोरी के सोने-चांदी के गहने बरामद किए, चार महिलाओं सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow