सहारनपुर: चार राजपूत युवाओं को जिला बदर करने से राजपूतों में फूटा गुस्सा

पुलिस प्रशासन की कमियों को लेकर के मुखर रहता है। इसलिए उसे भी दुर्भावना के तहत जिला बदर किया गया है। इसके अलावा सागर राणा व दिग्विजय राणा का भी कोई अपराधिक इतिहास नहीं है मगर इन्हें भी ...

By INA News Desk
Dec 13, 2024 - 00:27
262 Views
सहारनपुर: चार राजपूत युवाओं को जिला बदर करने से राजपूतों में फूटा गुस्सा
Advertisement
Advertisement

By INA News Saharanpur.

पुलिस प्रशासन ने चार राजपूत युवाओं को जिला बदर कर दिया है। इससे पूरे राजपूत समाज में गुस्सा फूट पड़ा है। इस बारे में राजपूत समाज की एक बैठक गांव टाबर में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पृथ्वीराज चौहान राजपूत सभा के संरक्षक देवेंद्र चौहान ने कहा कि जिले का पुलिस प्रशासन राजपूत को टारगेट पर लेकर के दुर्भावना के साथ काम कर रहा है।

सरसावा के निकटवर्ती गांव रायपुर के जिन चार राजपूत युवाओं को जिला बदर किया गया है उनमें से कान्हा राणा राजपूत बिरादरी के लिए काम करता है। इसलिए पुलिस प्रशासन के अधिकारियो के आंखो की किरकिरी बना रहता है। उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। वह अपराधी नहीं है बल्कि वह राजपूत समाज के लिए काम करने वाला एक जोशीला युवा है। इसके बावजूद भी उन्हें जिला बदर किया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वजीत एक उभरता हुआ यूट्यूबर है। वह अक्सर पुलिस प्रशासन की कमियों को लेकर के मुखर रहता है।

Also Read: मसूरी: नगर पालिका के कर्मचारियों के आउटसोर्सिंग टेंडर प्रक्रिया के खिलाफ हल्ला बोल के बाद टेंडर प्रक्रिया की गई निरस्त

इसलिए उसे भी दुर्भावना के तहत जिला बदर किया गया है। इसके अलावा सागर राणा व दिग्विजय राणा का भी कोई अपराधिक इतिहास नहीं है मगर इन्हें भी जिला बदर कर दिया गया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और इसका विरोध होना चाहिए। पृथ्वीराज चौहान राजपूत सभा के अध्यक्ष ठाकुर नैनपाल सिंह ने भी पूरे जिले के राजपूतों से आवाहन किया है कि राजपूत युवाओं पर जिला प्रशासन द्वारा किए गए इस अत्याचार के विरोध में सभी संगठित होकर के संघर्ष करें। ठाकुर नैनपाल सिंह ने राजपूत समाज के राजनीतिज्ञो पर भी निशाना साधा और कहा कि राजपूत राजनीतिज्ञ भी इस मामले में मूकदर्शक बनकर के रह गए हैं और समाज के साथ खड़ा होने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से इस कार्यवाही को रद्द करने की मांग की। बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी राजपूत समाज के चारों युवाओं पर की गई जिला बदर की कार्रवाई की निंदा की और इसके लिए एकजुट होकर के संघर्ष करने की अपील सभी से की। बैठक में रविन्द्र चौहान, विपिन चौहान, मोहित राणा, प्रेम सिंह, अजय चौहान, राजवीर सिंह, कमल प्रधान, ऋषि पाल चौहान, शिवकुमार चौहान, कुलदीप सिंह, सहदेव राणा, सोनू राणा, विपिन चौहान, अंकित चौहान, अर्जुन सिंह, रोहित राणा, राजेंद्र राणा आदि मौजूद रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement