Hardoi News: छात्रवृत्ति संबंधी कार्यवाही समय पर पूर्ण कर लें - विनीत तिवारी

जिला विद्यालय निरीक्षक व अन्य अधिकािरयों द्वारा फीस आदि का सत्यापन किया जायेगा तथा 15 जनवरी 2025 तक छात्र- छात्राओं के...

By INA News Desk
Nov 11, 2024 - 17:06
104 Views
Hardoi News: छात्रवृत्ति संबंधी कार्यवाही समय पर पूर्ण कर लें - विनीत तिवारी
Advertisement
Advertisement

हरदोई। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत कुमार ने समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्यो से कहा है कि वित्तीय शैक्षिक सत्र 2024-25 में अन्य पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर पूर्वदशम छात्रवृत्ति कक्षा 9-10, दशमोत्तर छात्रवृत्ति/ प्रतिपूर्ति योजना के तहत कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं हेतु द्वितीय चरण की समय सारणी के अनुसार 31 नवम्बर 2024 तक छात्रवृत्ति मास्टर डाटाबेस सम्मिलित करने संबंधी कार्यवाही समय पर पूर्ण कर लें।

Also Read- Hardoi News: युवाओं के कृत्य देश की दिशा को तय करते हैं- संजय

उन्होने बताया कि 05 जनवरी 2025 तक जिला विद्यालय निरीक्षक व अन्य अधिकािरयों द्वारा फीस आदि का सत्यापन किया जायेगा तथा 15 जनवरी 2025 तक छात्र- छात्राओं के छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन कराकर हार्डकापी कार्यालय में जमा करायें। तिवारी ने कहा है कि सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विद्यालयों द्वारा आवेदन पत्रों को ऑन लाइन सत्यापित एवं अग्रसाहित किया जायेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement