80 साल पुराने हनुमान मंदिर का मामला, उद्धव ठाकरे ने कहा- अब BJP शासन में सुरक्षित नहीं

नोटिस में कहा गया कि यह संरचना यात्रियों और वाहनों की आवाजाही में बाधा डाल रही है और दादर स्टेशन पर बुनियादी ढांचे के काम में भी रुकावट पैदा कर रही है। रेलवे ने मं...

By INA News Desk
Dec 14, 2024 - 00:24
111 Views
80 साल पुराने हनुमान मंदिर का मामला, उद्धव ठाकरे ने कहा- अब BJP शासन में सुरक्षित नहीं

By INA News Mumbai.

मुंबई के दादर स्टेशन के बाहर बने 80 साल पुराने हनुमान मंदिर को रेलवे ने अतिक्रमण बताते हुए हटाने का नोटिस जारी किया है। उद्धव ठाकरे ने BJP पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या मंदिर भी अब BJP शासन में सुरक्षित नहीं हैं। रेलवे ने 4 दिसंबर को मंदिर के ट्रस्टी और पुजारी को नोटिस जारी कर इसे 'अतिक्रमण' बताया। रेलवे के अनुसार, यह मंदिर उनकी जमीन पर बिना अनुमति के बनाया गया है।

नोटिस में कहा गया कि यह संरचना यात्रियों और वाहनों की आवाजाही में बाधा डाल रही है और दादर स्टेशन पर बुनियादी ढांचे के काम में भी रुकावट पैदा कर रही है। रेलवे ने मंदिर को हटाने के लिए सात दिन का समय दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शिवसेना (UBT) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को रेलवे द्वारा दादर स्टेशन के बाहर बने हनुमान मंदिर को अतिक्रमण करार देकर हटाने के नोटिस को लेकर BJP पर जमकर निशाना साधा।

Also Read: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन(Allu Arjun) को कोर्ट ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा

उद्धव ने इसे 80 साल पुराने मंदिर को गिराने का 'फतवा' बताते हुए कहा, 'ये कौन सा हिंदुत्व है? BJP के शासन में अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं। केंद्र और राज्य सरकार इस मामले में निष्क्रिय हैं। उद्धव ने कहा कि बांग्लादेश में मंदिरों को तोड़ा जा रहा है और हिंदुओं व अन्य अल्पसंख्यकों को हमलों का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश से आईं शेख हसीना भारत में सुरक्षित हैं, लेकिन पड़ोसी देश में हिंदुओं का क्या? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद को बताना चाहिए कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए भारत क्या कदम उठा रहा है?

सरकार को संसद में सभी चर्चाओं को एक तरफ रखकर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले पर बहस करनी चाहिए। ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवा सकते हैं तो उन्हें बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार भी रुकवाने चाहिए। भाजपा ने नारा दिया था बंटेंगे तो कटेंगे। इस मुद़्दे पर ही हिंदुओं ने भाजपा वोट दिया। लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। हमने इस पर चर्चा के लिए अनुरोध किया था, लेकिन मोदी शिवसेना सांसदों को इस मामले पर चर्चा करने के लिए समय नहीं दे पाए।

Also Read: Lucknow: SMS लखनऊ में "प्रदूषण का जीवन की गुणवत्ता पर प्रभाव और इसे कम करने में सतत विकास की भूमिका" विषय पर मॉडल संसद का आयोजन

वहीं शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि ऐसा लगता है कि भाजपा केवल चुनावों के लिए हिंदुओं का इस्तेमाल करती है। मुंबई में 80 साल पुराने हनुमान मंदिर को भाजपा सरकार के रेल मंत्रालय ने ध्वस्त करने का नोटिस दिया है। न तो बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित हैं, न ही महाराष्ट्र में मंदिर सुरक्षित हैं क्योंकि भाजपा सरकार उन्हें ध्वस्त करने के नोटिस भेजती है।

रेलवे ने चार दिसंबर को दादर रेलवे स्टेशन के बाहर बने हनुमान मंदिर के ट्रस्टी और पुजारी को भेजे नोटिस में कहा था कि यह अतिक्रमण है। यह यात्रियों और वाहनों की आवाजाही को प्रभावित कर रहा है। इसने दादर स्टेशन पर निर्माण में भी बाधा उत्पन्न की है। रेलवे ने मंदिर को सात दिन में हटाने के लिए कहा था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बावनकुले ने ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने सत्ता के लिए हिंदुत्व को त्यागकर कांग्रेस से गठबंधन कर लिया, वे अब हिंदुओं की सुरक्षा की बात कर रहे हैं। उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में पालघर जिले में भीड़ ने दो साधुओं की हत्या कर दी थी और पूरे राज्य ने उनके हिंदुत्व विरोधी रवैये को देखा था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement